दुनिया

अफगानिस्तान: संसदीय चुनाव प्रचार के दौरान हुए धमाकों में 16 लोगों की मौत, 36 घायल

अफगानिस्तान में होने वाले संसदीय चुनाव से पहले सिलसिलेवार हमले हुए हैं। पहला हमला तखार प्रांत में हुआ, जहां एक रैली में हुए बम विस्फोट में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 लोग घायल हो गए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया अफगानिस्तान में संसदीय चुनाव के प्रचार के दौरान धमाके, 16 की मौत

अफगानिस्तान में संसदीय चुनाव प्रचार को दौरान सिलसिलेवार हमलों में 16 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 36 घायल हो गए हैं। देश में अगले हफ्ते चुनाव होने जा रहे हैं। पहला हमला तखार प्रांत में हुआ, जहां एक रैली में बम विस्फोट में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 घायल हो गए।

तखार पुलिस के प्रवक्ता खलील असीर ने बताया, "रोस्ताक जिले में उम्मीदवार नजीफा यूसोफी बेग के चुनाव प्रचार के दौरान कैंपेन टेंट के पीछे विस्फोटको से भरी मोटरसाइकिल पार्क थी, जिसमें विस्फोट हुआ।"

उन्होंने बताया कि जब विस्फोट हुआ, तो उम्मीदवार नजीफा टेंट के पास ही थी लेकिन उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई, क्योंकि उन्होंने अपना वाहन नहीं छोड़ा था, जबकि खुफिया एजेंट सहित तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।

हेरात सरकार के प्रवक्ता जेलियानी फरहद ने एफे को बताया कि दूसरा हमला हेरात में हुआ, जहां कैंपेन ऑफिस के भीतर गोलीबारी में दो लोगों सहित एक बच्चे की मौत हो गई।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पवन खेड़ा ने पूछा- केंद्रीय गृह मंत्री किस बात से डर रहे हैं? युवाओं का सामना करने से...

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए साक्षात्कार का पहला दिन, तीन पूर्व आईएएस अधिकारी भी इंटरव्यू देने पहुंचे

  • ,
  • झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन से दिल्ली पुलिस की ज्यादती से ध्यान नहीं भटका सकती केंद्र सरकारः कांग्रेस

  • ,
  • दुनिया की खबरें: पाकिस्तान ने वर्ल्ड बैंक को दिया धोखा! और होर्मुज स्ट्रेट संकट पर ईरान-जर्मनी की चर्चा

  • ,
  • बारिश के बाद जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पार्किंग में भरा पानी, यात्रियों को हुई भारी परेशानी, सामने आए वीडियो