
अफगानिस्तान में लगातार भूकंप के झटके लग रहे हैं। आज सुबह एक बार फिर अफगानिस्तान भूकंप के झटकों से दहल गया। इस बार आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई है।में
इससे पहले 11 अक्टूबर को अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके लगे थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई थी। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किोलमीटर की गहराई पर था।
बता दें बीते शनिवार को अफगानिस्तान में तीन बार भूकंप के जबरदस्त झटके महसूस किए गए थे। जिसकी तीव्रता 6.3, 5.9 और 5.5 मापी गई थी। इस शक्तिशाली भूकंप में 4,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। कई गांव बर्बाद हो गए और सैकड़ों नागरिक मलबे के नीचे दब गए। भूकंप के बाद गांवों में मलबे के अलावा कुछ नहीं बचा है। भूकंप के चार दिन बाद भी बचावकर्मी और गांव के लोग मलबे को हटाने में जुटे हैं।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए