दुनिया

तुर्की में भीषण भूकंप से हुए विनाश के बाद अब कार्रवाई की बारी, 600 से अधिक लोग जांच के दायरे में

तुर्की के न्याय मंत्री बेकिर बोजदाग ने शनिवार को कहा कि त्रासदी को लेकर निर्माण ठेकेदारों और संपत्ति के मालिकों सहित लगभग 184 संदिग्धों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार लोगों में शहर का एक मेयर भी शामिल है, जहां भूंकप के झटके महसूस हुए थे।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

तुर्की में 6 फरवरी को आए विनाशकारी भूकंप की वजह से प्रभावित क्षेत्रों में कई हजार इमारतें जमींदोज हो गईं, जिनमें दबकर 46000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। इतने बड़े पैमाने पर इमारतों के क्षतिग्रस्त होने से उनके निर्माण पर सवाल उठने लगे थे। ऐसे में अब तुर्की सरकार ने क्षतिग्रस्त इमारतों को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इमारतों के गिरने के मामले में 600 से अधिक लोग जांच के घेरे में हैं। खबर के मुताबिक तुर्की के न्याय मंत्री बेकिर बोजदाग ने शनिवार को टेलीविजन पर एक टिप्पणी में कहा कि त्रासदी के संबंध में, निर्माण ठेकेदारों और संपत्ति के मालिकों सहित लगभग 184 संदिग्धों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

तुर्की मीडिया के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों में शहर का एक मेयर भी शामिल है, जहां भूंकप के झटके महसूस हुए थे। माना जा रहा है कि सरकार की जांच के बाद और भी कई ठेकेदार, अधिकारी और यहां तक कि इमारतों के मालिक जेल जा सकते हैं। इस मामले में जल्द कार्रवाई तेज होने की उम्मीद है।

इस बीच विपक्ष और निर्माण विशेषज्ञों ने तुर्की सरकार पर इमारत के नियमों को लागू करने में विफल रहने का आरोप लगाया है। हालांकि, राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने कमियों को स्वीकार तो किया लेकिन आपदा के लिए किस्मत को दोषी ठहरा दिया। यहां बता दें कि तुर्की और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप में संयुक्त मौत का आंकड़ा 50,000 से अधिक हो गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: असम के बाद अब यूपी में रेल हादसा, कानपुर सेंट्रल के पास चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार डिब्बे पटरी से उतरे

  • ,
  • Sports: अफगान क्रिकेटर रहमत शाह ने रचा इतिहास और पंजाब किंग्स ने हार्दिक पंड्या का ऐसे किया स्वागत

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: रेडियो पर गाने के शौक से लेकर हिंदी सिनेमा की सबसे महंगी अभिनेत्री बनने तक, ऐसा रहा माला सिन्हा का सफर

  • ,
  • बुकस्टोर्स की कतार से क्विक कामर्स की डिलीवरी तक- ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ को लेकर पाठकों में जबरदस्त क्रेज़

  • ,
  • सिनेजीवन: नई रामायण देखकर सुनील लहरी ने गिनाईं कमियां और दीपावली पर पटाखों से लगी आग पर भड़कीं पूनम पांडे