
तुर्की, सीरिया, अफगानिस्तान, ताजिकिस्तान और चीन के बाद अब इंडोनेशिया के टोबेलो में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। खबरों के मुताबिक, इसकी तीव्रता 6.3 बताई गई है। भूकंप इंडोनेशिया में हलमहेरा द्वीप के उत्तर में करीब 100 किमी की गहराई पर था। भूकंप का केंद्र टोबेलो से 177 किमी उत्तर में बताया जा रहा है।
Published: undefined
गुरुवार को अफगानिस्तान और तजाकिस्तान में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। अफगानिस्तान में भूकंप गुरुवार सुबह 06.07 मिनट पर आया। वहीं तजाकिस्तान में सुबह 6:07 बजे 6.7 तीव्रता का भूकंप आया। इसका असर चीन में भी देखने को मिला। चीन में भूकंप की तीव्रता 7.3 रही।
Published: undefined
बता दें कि 6 फरवरी को तुर्की और सीरिया में आए भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। दोनों देशों में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप से दोनों देशों में अब तक 46000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि हजारों लोग बेघर हो चुके हैं। तुर्की में भूकंप से 2 लाख से ज्यादा इमारतें पूरी तरह तबाह हो गईं।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined