दुनिया

'अजित पवार की NCP का शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी में विलय हो जाना चाहिए', संजय राउत ने ऐसा क्यों कहा?

संजय राउत ने यह भी सवाल उठाया कि अजित पवार द्वारा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) शासित पिंपरी चिंचवड महानगर पालिका में भ्रष्टाचार के आरोप लगाये जाने के एक दिन बाद भी वह महायुति सरकार में क्यों हैं।

अजित पवार की NCP का शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी में विलय हो जाना चाहिए : संजय राउत
अजित पवार की NCP का शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी में विलय हो जाना चाहिए : संजय राउत फोटोः सोशल मीडिया

शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने शनिवार को कहा कि अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) का शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी-शरदचंद्र पवार (एसपी) में विलय हो जाना चाहिए क्योंकि पुणे और पिंपरी चिंचवड महानगर पालिका चुनावों के लिए दोनों गुटों ने हाथ मिला लिया है।

राउत ने यह भी सवाल उठाया कि अजित पवार द्वारा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) शासित पिंपरी चिंचवड महानगर पालिका में भ्रष्टाचार के आरोप लगाये जाने के एक दिन बाद भी वह महायुति सरकार में क्यों हैं।

Published: undefined

महायुति में बीजेपी, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी शामिल हैं।

राउत ने कहा कि बीजेपी और अजित पवार ने एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।

राउत ने पत्रकारों से कहा, “तो फिर आप सरकार में क्यों हैं? उन्हें (अजित पवार को) शरद पवार के पास वापस आ जाना चाहिए। अब जब आपने पुणे और पिंपरी चिंचवड में गठबंधन कर लिया है, तो अजित पवार को बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार छोड़ देनी चाहिए और (एनसीपी को) मूल एनसीपी (एसपी) में मिला देना चाहिए।”

Published: undefined

वर्ष 2023 में अजित पवार कई विधायकों के साथ बीजेपी के नेतृत्व वाली महायुति सरकार में शामिल हो गए थे, जिसे एनसीपी दो गुटों में विभाजित हो गयी थी।

राउत ने कहा कि अजित पवार बीजेपी द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं और पवार परिवार एक साथ चुनाव लड़ रहा है।

Published: undefined

शिवसेना (यूबीटी) नेता ने कहा, “ऐसा लगता है कि अजित पवार की दिशा बदल गई है। अगर ऐसा है, तो उन्हें बीजेपी (का साथ) छोड़ देना चाहिए।”

एनसीपी और एनसीपी (एसपी) पुणे और पिंपरी चिंचवड महानगर पालिकाओं के लिए 15 जनवरी को होने वाले चुनावों में गठबंधन के तहत लड़ रहे हैं।

अजित पवार ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि पिंपरी चिंचवड महानगर पालिका पिछले नौ वर्षों से भ्रष्टाचार से ग्रस्त है और कर्ज में डूबी हुई है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बंगालः बीजेपी सरकार की सफलता विपक्ष की खरीद-फरोख्त तक ही सीमित... अभिषेक बनर्जी ने दो महीने पर कसा तंज

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर चंपत राय की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब

  • ,
  • दुनिया की खबरें: होर्मुज जलडमरूमध्य में 3 जहाजों पर हमला और तुर्किये से प्रतिबंध हटाएगा अमेरिका

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी में केवल धन की नहीं, करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था की भी चोरी की गई: सुखविंदर सिंह सुक्खू

  • ,
  • कांग्रेस ने राम मंदिर चंदा चोरी के खिलाफ शुरू किया अभियान, यूपी, महाराष्ट्र, हिमाचल समेत कई राज्य में पदयात्रा