दुनिया

एलेक्सी नवलनी की पत्नी ने पुतिन पर लगाया पति की हत्या का आरोप, लड़ाई जारी रखने का लिया संकल्प

एलेक्सी नवलनी की पत्नी ने कहा कि तीन दिन पहले, व्लादिमीर पुतिन ने मेरे पति, मेरे बच्चों के पिता एलेक्सी नवलनी को मार डाला।

फोटो: IANS
फोटो: IANS  

रूस के विपक्षी नेता अलेक्सी नवलनी की पत्नी यूलिया नवलनाया ने रूसी राष्ट्रपति वलादिमीर पुतिन पर अपने पति की हत्या का आरोप लगाया है और उनके काम को आगे बढ़ाने का वादा किया है। नौ मिनट के एक वीडियो में 47 वर्षीय नवलनाया ने सोमवार को कहा: "तीन दिन पहले, व्लादिमीर पुतिन ने मेरे पति, मेरे बच्चों के पिता एलेक्सी नवलनी को मार डाला और मेरी सबसे महत्वपूर्ण चीज छीन ली। वह व्यक्ति जो मेरे सबसे करीबी था और जिससे मैं सबसे ज्यादा प्यार करती थी।

एक अर्थशास्त्री नवलनाया ने, जिन्होंने अपने बच्चों की परवरिश के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी थी, एक साक्षात्कार में कहा: "जब आप एक राजनेता नहीं हैं, लेकिन अपने परिवार के खिलाफ सबसे बुरी चीजें देखते हैं, तो यह निश्चित रूप से आपको कट्टरपंथी बनाता है।" उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात "हम एलेक्सी और खुद के लिए कर सकते हैं वह है पहले से भी अधिक उत्साह, अधिक उग्रता से लड़ाई जारी रखना।"

उन्होंने अधिकारियों पर उनके पति के शव को छुपाने का भी आरोप लगाया। बीबीसी ने नवलनी की प्रवक्ता किरा यारमिश के हवाले से कहा कि अधिकारियों ने नवलनी की मां से कहा कि उनका शव दो सप्ताह तक परिवार को नहीं सौंपा जाएगा क्योंकि वे रासायनिक विश्लेषण कर रहे हैं।

नवलनी, जो एक दशक से अधिक समय से पुतिन के सबसे प्रखर आलोचक रहे हैं, की शनिवार को विपक्ष द्वारा मृत्यु की पुष्टि की गई।

इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन सहित पश्चिमी नेताओं ने नवलनी की मौत के लिए पुतिन को दोषी ठहराया था, जिसे क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने "अहंकारी" और "अस्वीकार्य" बयान बताया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS अधिकारियों को नई तैनाती, सहारनपुर-लखीमपुर समेत कई जिलों में बदलाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: तेलंगाना में बेकाबू बस ने कई वाहनों को रौंदा, 1 की मौत, टीम इंडिया ने नकवी के हाथों नहीं ली ट्रॉफी

  • ,
  • पश्चिम एशिया में फिर बढ़ा तनाव, ईरान-ओमान वार्ता के बीच होर्मुज में जहाज पर हमला, खाड़ी देशों की बैठक टली

  • ,
  • राजस्थान नगर निगम चुनाव रिजल्ट: 309 शहरी निकायों के नतीजे आज, 38,889 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला, मतगणना जारी

  • ,
  • मौसम अपडेट: 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार में बाढ़ जैसे हालात, केदारनाथ रोकी गई यात्रा