
कोरोना वायरस के चलते बंद सीमाओं को अमेरिका ने फिर से खोलने का फैसला लिया है। खबरों के मुताबिक, आम जनता के लिए अगले महीने से खोल दिया जाएगा। लेकिन इसके साथ एक शर्त भी लागू की गई है। कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेने वालों की ही अमेरिका में एंट्री होगी। बता दें कि 19 महीने से बॉर्डर था।
खबरों के मुताबिक, अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको के बीच वाहन, ट्रेन और नौका यात्रा को महामारी के शुरुआती दिनों से ही व्यापार जैसे आवश्यक यात्रा तक सीमित कर दिया गया। विदेशी नागरिकों को नवंबर की शुरुआत में अमेरिका में एंट्री दी जाएगी। वहीं देश में हवाई यात्रा के लिए प्रतिबंधों में इसी तरह की ढील दी जाएगी। जनवरी के मध्य तक, ट्रक ड्राइवरों की तरह, यूएस में आने वाले उन सभी यात्रियों को एंट्री मिलेगी जो वैक्शीनेशन करा चुके हैं।
अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, जब यात्री बॉर्डर में एंट्री करेंगे तो उनसे मानक अमेरिकी सीमा शुल्क के साथ वैक्सीनेशन के बारे में जानकारी ली जाएगी। यात्रियों को वैक्सीनेशन का सबूत भी देना होगा। इसके बाद उन्हें स्क्रीनिंग प्रक्रिया से गुजरना होगा।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए