
अमेरिका और ईरान के बीच कूटनीतिक बातचीत का नया दौर गुरुवार को शुरू हो सकता है। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, दोनों देशों के बीच वार्ता की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और इसे क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच एक अहम पहल के तौर पर देखा जा रहा है।
Published: undefined
समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच गुरुवार को वार्ता का नया दौर आयोजित होने की संभावना है। अमेरिकी अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि बैठक की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। हालांकि, वार्ता के स्थान और एजेंडे को लेकर अभी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
बताया जा रहा है कि इस बैठक में दोनों देशों के वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल हो सकते हैं।
Published: undefined
अधिकारियों का कहना है कि यह वार्ता दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे कूटनीतिक गतिरोध को तोड़ने और विवादों को सुलझाने के उद्देश्य से की जा रही है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य और कूटनीतिक तनाव के बीच इस चर्चा को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
अमेरिका चाहता है कि बातचीत के जरिए उन मुद्दों पर सहमति बने, जो दोनों देशों के बीच टकराव का कारण रहे हैं। इस नए दौर को एक सकारात्मक संकेत के रूप में देखा जा रहा है, जिससे भविष्य में बड़े समझौतों की संभावना भी बढ़ गई है।
Published: undefined
इससे पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में बताया था कि ईरान के साथ पाकिस्तान में हुई पिछली वार्ता के दौरान अच्छी चर्चा हुई थी। उन्होंने कहा कि बातचीत में अमेरिका की प्राथमिकताएं स्पष्ट रहीं और कुछ सकारात्मक संकेत भी मिले, हालांकि कोई पूर्ण समझौता नहीं हो सका।
वेंस ने यह भी कहा कि अब “गेंद ईरान के पाले में है” और अमेरिका तेहरान के अगले कदम का इंतजार कर रहा है।
Published: undefined
इस संभावित वार्ता की खबर सामने आने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल तेज हो गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि दोनों देशों का एक बार फिर बातचीत की मेज पर आना कूटनीति की बड़ी सफलता है।
अब सभी की नजरें गुरुवार को होने वाली इस बैठक पर टिकी हैं, क्योंकि इसकी सफलता वैश्विक स्थिरता की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो सकती है।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined