
अमेरिका के कोलोराडो राज्य के स्टीमबोट स्प्रिंग्स में एक विमान दुर्घटना में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। संघीय विमानन प्रशासन की शुरुआती रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। सिन्हुआ न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ने एक्स पर बताया कि वह इस हादसे की जांच कर रहा है। यह दुर्घटना एपिक एयरक्राफ्ट ई-1000 नाम के एक छोटे विमान की थी। यह एक इंजन वाला, छह सीटों वाला हल्का टर्बोप्रॉप विमान है। यह हादसा शुक्रवार को स्थानीय समय के अनुसार रात करीब 12 बजकर 20 मिनट पर एमराल्ड माउंटेन के पास हुआ। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी साफ नहीं हो पाया है।
Published: undefined
राउट काउंटी के शेरिफ डग शेरार ने कहा कि मृतकों की पहचान करने और उनके परिवार वालों को सूचना देने का काम जारी है। इसी बीच एक अन्य घटना में, उत्तरी कैरोलाइना राज्य के स्टेट्सविल में एक छोटे जेट विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से सात लोगों की जान चली गई। पुलिस के अनुसार, यह हादसा क्षेत्रीय हवाई अड्डे पर हुआ।
पुलिस के मुताबिक, क्रैश में मारे गए लोगों में 'नासकार' (नेशनल एसोसिएशन फॉर स्टॉक कार ऑटो रेसिंग) के पुराने ड्राइवर ग्रेग बिफल, उनकी पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा कि सेसना सी-550 जेट गुरुवार को सुबह करीब 10:20 बजे ईस्टर्न टाइम पर एयरपोर्ट पर लैंड करते समय क्रैश हो गया और उसमें बड़ी आग लग गई।
Published: undefined
उड़ानों की जानकारी देने वाली वेबसाइट फ्लाइटअवेयर के मुताबिक, विमान ने सुबह 10 बजे के थोड़ी देर बाद हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी, लेकिन बाद में वापस लौटकर वहीं उतरने की कोशिश की। वीडियो में देखा गया कि बचाव दल के लोग तुरंत रनवे की ओर दौड़ पड़े। विमान के टूटे हुए हिस्से आग की लपटों में घिरे हुए थे।
स्टेट्सविले रीजनल एयरपोर्ट मैनेजर जॉन फर्ग्यूसन ने पत्रकारों से कहा कि हादसे की जगह की जिम्मेदारी अब संघीय विमानन प्रशासन ने संभाल ली है। उन्होंने बताया कि अगली सूचना तक हवाई अड्डा बंद रहेगा। रनवे से मलबा हटाने और उसे फिर से सुरक्षित बनाने में कुछ समय लगेगा।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined