दुनिया

समुद्र में अमेरिका का कहर, इक्वाडोर का पांचवां जहाज डुबोया, ड्रग तस्करी का आरोप

बयान के मुताबिक, अमेरिकी बल पश्चिमी क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी को बढ़ावा देने वाले नेटवर्क को खत्म करने के लिए लगातार “सटीक और पेशेवर अभियान” चला रहे हैं।

समुद्र में अमेरिका का कहर, इक्वाडोर का पांचवां जहाज डुबोया, ड्रग तस्करी का आरोप
समुद्र में अमेरिका का कहर, इक्वाडोर का पांचवां जहाज डुबोया, ड्रग तस्करी का आरोप फोटो: IANS

अमेरिकी सेना ने सोमवार को इक्वाडोर के एक और पोत पर हमला कर उसे डुबो दिया। अमेरिका का यह आरोप है कि यह पोत आपराधिक गिरोह ‘लॉस चोनेरोस’ से जुड़ा हुआ था।

यह लैटिन अमेरिका में ड्रग की तस्करी में कथित तौर पर शामिल नौकाओं और पोतों के खिलाफ अमेरिका की हालिया कार्रवाई है।

अमेरिका ने कार्रवाई को लेकर क्या कहा?

‘सदर्न कमांड’ ने एक बयान में कहा कि संयुक्त कार्यबल ने पूर्वी प्रशांत क्षेत्र में समुद्र के रास्ते मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के अभियानों में मदद करने वाले एक पोत को रोका। यह एक ईंधन भरने वाला पोत था। बयान में कहा गया कि पोत पर सवार लोगों को इक्वाडोर के अधिकारियों के हवाले कर दिया जाएगा।

अमेरिका ने कार्रवाई का वीडियो भी जारी किया?

इस जानकारी के साथ कार्रवाई का वीडियो भी जारी किया गया जिसमें सैन्यकर्मी एक पोत पर चढ़ते हुए दिख रहे हैं। इसके बाद एक हेलीकॉप्टर उसके ऊपर से उड़ते हुए नजर आया और अंत में एक प्रक्षेपास्त्र के पोत से टकराने से वह डूबता हुआ दिखा।

बयान के मुताबिक, अमेरिकी बल पश्चिमी क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी को बढ़ावा देने वाले नेटवर्क को खत्म करने के लिए लगातार “सटीक और पेशेवर अभियान” चला रहे हैं।

इक्वाडोर के अधिकारियों ने इस मामले में तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की।

पीटीआई के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: ‘क्या दिल्ली में पूर्वोत्तर के लोग सुरक्षित हैं?’ मणिपुर के संगीतकार की हत्या पर राहुल गांधी का सवाल

  • ,
  • ‘क्या दिल्ली में पूर्वोत्तर के लोग सुरक्षित हैं?’ मणिपुर के संगीतकार की हत्या पर राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल

  • ,
  • झारखंड के धनबाद में बड़ा हादसा, सिजुआ में भू-धंसान से पांच मकान जमींदोज, एक बच्चे की मौत, कई घायल

  • ,
  • मौसम अपडेट: मॉनसून के बदले तेवर, 17 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, 65 Kmph तक चलेंगी हवाएं, पढ़ें देशभर का हाल

  • ,
  • राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे रायबरेली, कई कार्यक्रमों लेंगे हिस्सा, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा