दुनिया

ट्रंप की चीन को धमकी, बोले- अगर कोरोना फैलाने का दोषी पाया गया चीन तो उसे भुगतना पड़ेगा अंजाम

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस को लेकर चीन के रहस्यमय अंदाज, इससे जुड़े तथ्यों की पारदर्शिता में कमी और शुरुआती दौर में असहयोग के रवैये पर निराशाजताई है। उन्होंने कहा कि अगर चीन कोरोना फैलाना का दोषी पाया गया तो उसे अंजाम भुगतना पड़ेगा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कोरोना वायरस से हर रोज हो रही सैकड़ों मौतों से अमेरिका का हाल बेहाल है। इस बीच इस जानलेवा बीमारी को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर निशाना साधा है और उसे बड़ी चेतावनी दी है। व्हाइट हाउस में प्रेस से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि अगर चीन जान बूझकर कोरोना को फैलाना का जिम्मेदार पाया जाता है तो उसे इसके नतीजे भुगतने होंगे, उसे इसके लिए तैयार रहना चाहिए।

Published: undefined

ट्रंप ने कोरोना वायरस को लेकर चीन के रहस्यमय अंदाज, इस बीमारी से जुड़े तथ्यों की पारदर्शिता में कमी और शुरुआती दौर में अमेरिका के साथ असहयोग के रवैये पर निराशा जताई है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि जब तक कोरोना वायरस का संक्रमण पूरी दुनिया में फैला है, उससे पहले तक उनका चीन से बहुत अच्छे संबंध थे। व्यापार समझौतों का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा कि जब हमलोग समझौते कर रहे थे तो उस समय रिश्ते बहुत अच्छे थे, लेकिन अचानक से आप इसके बारे में सुनते हैं, इसलिए यह बड़ा अंतर है। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि एक गलती की वजह से चीजें नियंत्रण से बाहर हो जाएं और कुछ जानबूझकर किया जाए तो इन दोनों बातों बहुत अंतर है।

Published: undefined

गौरतलब है कि इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि उन्हें चीन में कोरोना से होने वाली मौतों के आंकड़े पर यकीन नहीं है और चीन में अमेरिका से भी ज्यादा मौतें हुई हैं। ट्रंप के इस बयान के बाद चीन ने कोरोना वायरस से वुहान में मौतों की संख्या में अचानक से 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी थी और नए आंकड़े जारी किए थे।

Published: undefined

अमेरिका में कोरोना वायरस का भयंकर प्रकोप देखा जा रहा है। अमेरिका में पिछले 24 घंटे के भीतर 1891 लोगों की मौत हो हो गई है। अब तक अमेरिका में 39 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। 7 लाख 38 हजार से ज्यादा लोग इस बीमारी की चपेट में हैं।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined