
ईरान और अमेरिका के बीच रुकी हुई बातचीत के बीच नया घटनाक्रम सामने आया है। खबर है कि ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची शीर्ष राजनयिकों के एक डेलिगेशन के साथ शुक्रवार देर रात पाकिस्तान पहुंच सकते हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि इस दौरे पर ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता हो सकती है।
ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी ‘इरना’ ने पुष्टि की है कि विदेश मंत्री अब्बास अराघची ‘द्विपक्षीय विचार-विमर्श’ और क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर केंद्रित यात्रा के लिए पाकिस्तान जा रहे हैं, जहां अधिकारी अमेरिका और ईरान को युद्धविराम वार्ता के दूसरे दौर के लिए सहमत करने की कोशिश में जुटे हैं। एजेंसी ने बताया कि वह ओमान और रूस की भी यात्रा करेंगे।
Published: undefined
इससे पहले, दो पाकिस्तानी अधिकारियों ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि अराघची एक छोटे सरकारी प्रतिनिधिमंडल के साथ पाकिस्तान आ रहे हैं। उधर अराघची की पाकिस्तान यात्रा और किसी अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के भी ऐसा करने के बारे में पूछे गए सवालों पर व्हाइट हाउस ने फिलहाल कोई जवाब नहीं दिया।
पाकिस्तानी मीडिया डॉन ने सूत्रों के हवाले से बताया कि अमेरिका के साथ बातचीत करने के लिए ईरान के विदेश मंत्री अराघची अपनी छोटी टीम के साथ शुक्रवार देर रात तक इस्लामाबाद पहुंच सकते हैं। उन्होंने बताया कि अमेरिका की एक लॉजिस्टिक्स और सुरक्षा टीम पहले से ही फेडरल कैपिटल में थी। इससे पहले दोनों देशों के विदेश मंत्री ने फोन पर अमेरिका के साथ सीजफायर के मुद्दे पर चर्चा की थी और इस बातचीत के बाद अराघची के इस्लामाबाद आने की अटकलें तेज हुईं।
Published: undefined
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, यह डेवलपमेंट इशाक डार और अराघची के बीच फोन पर अमेरिका-ईरान सीजफायर और पाकिस्तान की चल रही डिप्लोमैटिक कोशिशों पर विचारों के आदान-प्रदान के कुछ घंटों बाद हुआ। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर लिखा, "दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय विकास, सीजफायर और अमेरिका-ईरान बातचीत के संदर्भ में इस्लामाबाद द्वारा की जा रही डिप्लोमैटिक कोशिशों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।"
विदेश मंत्रालय ने बताया कि डार ने अपनी तरफ से क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को जल्द से जल्द आगे बढ़ाने के लिए, बाकी मुद्दों को सुलझाने के लिए लगातार बातचीत और जुड़ाव के महत्व पर जोर दिया। जबकि, उनके ईरानी समकक्ष ने इस संबंध में पाकिस्तान की लगातार और रचनात्मक सुविधा भूमिका की सराहना की। दोनों नेता करीबी संपर्क में रहने पर सहमत हुए।
Published: undefined
पिछले कुछ दिनों में, पाकिस्तान ने अमेरिका और ईरान को बातचीत की टेबल पर वापस लाने के लिए अपनी डिप्लोमैटिक कोशिशें तेज कर दी हैं। हालांकि, अमेरिका और ईरान के बीच लगातार तनातनी की वजह से देरी हुई। खासकर ईरान के होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने के ऐलान और अमेरिका की तरफ से ईरानी पोर्ट पर रोक लगाने की वजह से दूसरे राउंड की वार्ता में और वक्त लग रहा है। पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने गुरुवार को इस्लामाबाद में पाक में अमेरिकी चार्ज डी'अफेयर्स, नताली बेकर के साथ एक जरूरी मीटिंग की थी। दोनों ने इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान बातचीत के दूसरे राउंड के बारे में डिप्लोमैटिक कोशिशों पर भी चर्चा की।
ईरानी डेलिगेशन की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब विश्व के ज्यादातर देश एक ऐसे युद्ध को लेकर चिंतित हैं जिसने होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते से ईंधन के निर्यात को बाधित कर दिया है, वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया है और पश्चिम एशिया में हजारों लोगों की जान ली है।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined