दुनिया

ऑस्ट्रेलिया के पीएम की जनता को चेतावनी- जंग के कारण आने वाले महीने आसान नहीं, फ्यूल बचाएं

पीएम ने कहा कि हालात को ध्यान में रखकर फ्यूल एक्साइज आधा कर दिया गया है और अगले तीन महीने के लिए हेवी रोड यूजर चार्ज जीरो कर दिया गया है। पीएम ने कहा कि हम मजबूत ट्रेडिंग रिश्तों का इस्तेमाल कर ज्यादा पेट्रोल, डीजल और फर्टिलाइजर लाने के लिए काम कर रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया के पीएम की जनता को चेतावनी- जंग के कारण आने वाले महीने आसान नहीं, फ्यूल बचाएं
ऑस्ट्रेलिया के पीएम की जनता को चेतावनी- जंग के कारण आने वाले महीने आसान नहीं, फ्यूल बचाएं फोटोः IANS

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने राष्ट्र के नाम संबोधन में जनता से खास अपील करते हुए चेतावनी दी है कि मिडिल ईस्ट के वर्तमान हालात की वजह से तेल संकट गहराएगा और आने वाले महीने आसान नहीं रहने वाले हैं। उन्होंने देश की जनता से अपील करते हुए कहा कि इस संकट में घबराएं नहीं ईंधन बचाएं।

Published: undefined

प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा, "आने वाले महीने आसान नहीं हो सकते। मैं इस बारे में साफ-साफ कहना चाहता हूं। कोई भी सरकार इस युद्ध से पैदा हो रहे दबाव को खत्म करने का वादा नहीं कर सकती।" उन्होंने कहा कि वह देश से सीधे बात करना चाहते हैं कि सरकार "इस मुश्किल समय में ऑस्ट्रेलिया को बचाने के लिए" क्या कर रही है, और वे (जनता) देश की मदद के लिए क्या कर सकते हैं।

Published: undefined

ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने आगे कहा, "पक्ष-विपक्ष सभी ऑस्ट्रेलिया को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। ताकि अगर दुनिया भर में हालात और खराब होते हैं और लंबे समय में हमारी फ्यूल सप्लाई में बहुत ज्यादा रुकावट आती है, तो हम अगले कदम मिलकर तय कर सकें।" अल्बनीज ने जनता को बताया कि वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखकर फ्यूल एक्साइज आधा कर दिया गया है और अगले तीन महीनों के लिए हेवी रोड यूजर चार्ज जीरो कर दिया गया है।

Published: undefined

पीएम ने भरोसा दिलाते हुए कहा, "हम फ्यूल की कीमत कम करने के लिए काम कर रहे हैं। साथ ही यहां अधिक ईंधन लाने और अपने मजबूत ट्रेडिंग रिश्तों का इस्तेमाल कर ऑस्ट्रेलिया में ज्यादा पेट्रोल, डीजल और फर्टिलाइजर लाने के लिए काम कर रहे हैं।" अल्बनीज ने आगे कहा, "मैं वादा कर सकता हूं कि हम ऑस्ट्रेलिया को इसके सबसे बुरे असर से बचाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करेंगे।"

Published: undefined

उन्होंने 3 मिनट 17 सेकंड के संबोधन में ऑस्ट्रेलियाई लोगों से अपील की कि वे घबराकर फ्यूल न खरीदें और जहां तक ​​हो सके, कार की जगह पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा, "अगर आप सड़क पर निकल रहे हैं, तो जरूरत से ज्यादा फ्यूल न लें- बस वैसे ही भरवाएं जैसे आप आम तौर पर भरवाते हैं। अपने समुदाय, दूरदराज के इलाके में रहने वाले लोग और जरूरी इंडस्ट्रीज से वास्ता रखने वालों के बारे में सोचें।"

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined