दुनिया

नेपाल: शपथ लेने के 24 घंटे के भीतर ही एक्शन में बालेन शाह, पूर्व PM केपी ओली और पूर्व गृहमंत्री को किया गिरफ्तार

बालेन शाह के नेतृत्व वाली सरकार ने शपथ लेने के महज़ 24 घंटे के भीतर बड़ा कदम उठाते हुए पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक को गिरफ्तार कर लिया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

नेपाल में नई सरकार के गठन के साथ ही सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री बालेन शाह के नेतृत्व वाली सरकार ने शपथ लेने के महज़ 24 घंटे के भीतर बड़ा कदम उठाते हुए पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक को गिरफ्तार कर लिया है।

यह कार्रवाई ‘जेन-जी’ छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई मौतों के मामले में की गई है। बताया जा रहा है कि इन घटनाओं को लेकर गठित जांच आयोग की रिपोर्ट में दोनों नेताओं की जिम्मेदारी तय की गई थी। प्रधानमंत्री बालेन शाह की अध्यक्षता में हुई पहली ही कैबिनेट बैठक में इस रिपोर्ट को लागू करने का फैसला लिया गया, जिसके तुरंत बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू कर दी गई।

Published: undefined

जांच रिपोर्ट में दावा किया गया है कि प्रदर्शन के दौरान निहत्थे छात्रों पर गोलीबारी हुई थी, जिसमें कई छात्रों की जान चली गई। सरकार ने इस मामले में जवाबदेही तय करने के लिए सीधे कार्रवाई का रास्ता अपनाते हुए संबंधित नेताओं के खिलाफ सख्त कदम उठाया है।

खबरों के अनुसार, सबसे पहले सुबह तड़के पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक को हिरासत में लिया गया, इसके कुछ ही समय बाद पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई को नेपाल की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

Published: undefined

हालांकि जांच आयोग की रिपोर्ट में नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल और सेना के कुछ अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं, लेकिन फिलहाल सुरक्षा बलों के खिलाफ कोई प्रत्यक्ष कार्रवाई नहीं की गई है। सरकार ने उनकी भूमिका की अलग से जांच के लिए नई समिति गठित करने का फैसला लिया है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined