दुनिया

यमन के सना में बड़ा हादसा, रमजान पर जकात बांटे जा रहे कार्यक्रम में भगदड़, 85 लोगों की मौत, सैकड़ों लोग घायल

हूती नियंत्रित आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक बयान में बताया कि मुसलमानों के पवित्र महीने रमजान के अंतिम दिनों में व्यापारियों द्वारा जकात बांटने के दौरान भगदड़ मच गई। प्रवक्ता ने इस घटना को ‘दुखद’ बताया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

यमन की राजधानी सना में आयोजित एक कार्यक्रम में भगदड़ मचने के कारण 85 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि व्यापारियों ने वित्तीय सहायता वितरित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया था। कार्यक्रम में सैकड़ों गरीब लोग एकत्र हुए थे।

हूती नियंत्रित आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक बयान में बताया कि मुसलमानों के पवित्र महीने रमजान के अंतिम दिनों में व्यापारियों द्वारा जकात बांटने के दौरान भगदड़ मच गई। प्रवक्ता ने इस घटना को ‘दुखद’ बताया।

समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस ने दो चश्मदीदों के हवाले से बताया है कि हूती विद्रोहियों ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हवा में फायरिंग की थी, कथित तौर पर गोली एक बिजली के तार से टकरा गई और विस्फोट हो गया। इस घटना के बाद लोग घबरा गए और भगदड़ मच गई। शहर के बाब-अल-यमन इलाके में हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें लोग घबराए और भागते नजर आ रहे हैं।

क्या होता है जकात?


जकात एक तरह का धर्मार्थ दान होता है। प्रत्येक सक्षम मुस्लिम के लिए हर साल अपनी कुल जमा संपत्ति में से ढाई फीसद हिस्सा बतौर जकात गरीबों में बांटना फर्ज होता है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत

  • ,
  • छात्रों के खिलाफ ‘हिंसा’ के लिए अमित शाह जिम्मेदार, संसद में आकर जवाब देने का साहस नहींः राहुल गांधी

  • ,
  • खेल: इरफान समेत कई पाक क्रिकेटर हो सकते हैं बैन और जोसेफ और सैमी विवाद में कूदे विवियन रिचर्ड्स