दुनिया

पाकिस्तान में बड़ा हमला! क्वेटा में आत्मघाती विस्फोट में 2 लोगों की मौत, 24 से ज्यादा घायल

पुलिस के मुताबिक, बलेली इलाके में हुए इस धमाके में बलूचिस्तान कांस्टेबुलरी के एक ट्रक को निशाना बनाया गया और पास से गुजर रहे एक वाहन भी इसकी चपेट में आ गए।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

पाकिस्तान के क्वेटा शहर में एक पुलिस ट्रक को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती विस्फोट में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 20 पुलिसकर्मियों सहित 24 अन्य घायल हो गए। जियो न्यूज ने बताया कि क्वेटा के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) गुलाम अजफर महेसर के अनुसार, मृतकों में एक बच्चा और एक पुलिसकर्मी था।

Published: undefined

पुलिस के मुताबिक, बलेली इलाके में हुए इस धमाके में बलूचिस्तान कांस्टेबुलरी के एक ट्रक को निशाना बनाया गया और पास से गुजर रहे एक वाहन भी इसकी चपेट में आ गए। पुलिस ने कहा कि घायल नागरिकों और कानून प्रवर्तन अधिकारियों को सिविल अस्पताल ले जाया गया है।

Published: undefined

डीआईजी ने बताया कि हमले में 20-25 किलो विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था।
बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी बेलीली से क्वेटा शहर आ रहे थे, तभी उन्हें निशाना बनाया गया। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि एक आत्मघाती हमलावर ने अपने विस्फोटकों से भरे वाहन को पुलिस ट्रक में टक्कर मार दी।

Published: undefined

डॉन न्यूज ने एक सुरक्षा अधिकारी के हवाले से कहा, "विस्फोट पुलिस ट्रक के पास हुआ, जिससें वाहन पलट गया और खाई में गिर गया।" इस बीच, बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री अब्दुल कुद्दुस बिजेन्जो ने हमले की निंदा की और अधिकारियों को घायल व्यक्तियों को सर्वोत्तम उपचार सुविधाएं प्रदान करने का निर्देश दिया।

Published: undefined

उन्होंने यह भी वादा किया कि इस तरह के 'कायरतापूर्ण कृत्य' बलूचिस्तान के शांति स्थापित करने के दृढ़ संकल्प को कम नहीं करेंगे। बिजेन्जो ने कहा, "घटना में शामिल सभी तत्वों को कानून के शिकंजे में लाया जाएगा।"

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, कई राज्यों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी, आंधी-तूफान को लेकर रहें बेहद सतर्क लोग

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, सोना हुआ सस्ता, चांदी महंगी और रुपया में गिरावट जारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: दरभंगा एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, लैंडिंग के दौरान स्पाइसजेट विमान का टायर फटा, सुरक्षित बचे 148 यात्री

  • ,
  • दोहा में अमेरिकी अधिकारियों के साथ बैठक की योजना नहीं, ईरान के विदेश मंत्रालय का आया बड़ा बयान

  • ,
  • खेल: 'अय्यर की बतौर बल्लेबाज इंग्लैंड T20 सीरीज में कड़ी परीक्षा होगी' और मुंबई छोड़ बेंगलुरु शिफ्ट हुए पंड्या