दुनिया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ी राहत, सीनेट ने महाभियोग के आरोपों से किया बरी, मिली क्लीन चिट

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले महाभियोग के आरोपों में फंसे डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी सीनेट ने राहत दे दी है। अमेरिका की सीनेट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को महाभियोग ट्रायल में सभी आरोपों में क्लीन चिट दे दी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

महाभियोग का सामना कर रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को राहत मिली है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आखिरकार महाभियोग से बरी हो गए हैं। करीब दो सप्ताह तक चले ट्रायल के बाद अमेरिकी सीनेट ने डोनाल्ड ट्रंप को सभी आरोपों में क्लीन चिट दे दी। अमेरिका की सीनेट ने बुधवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को महाभियोग के दो आरोपों- सत्ता के दुरुपयोग और कांग्रेस को बाधित करने आरोप से बरी कर दिया।

बुधवार को हुए ट्रायल में रिपब्लिकन के बहुमत वाले अमेरिकी सीनेट ने राष्ट्रपति ट्रंप को शक्ति के दुरुपयोग के आरोप में 52-48 के अंतर से तो कांग्रेस (संसद) की कार्रवाई बाधित करने के आरोप में 53-47 वोट के अंतर से बरी कर दिया। बता दें कि सत्ताधारी रिपब्लिकन पार्टी के पास जहां सीनेट में 53 सीटें हैं, वहीं डेमोक्रेट्स के पास 47 सीटें हैं।

डेमोक्रेट्स को व्हाइट हाउस से ट्रंप को हटाने के लिए 67 मतों की आवश्यकता थी। प्रतिनिधि सभा में बहुमत रखने वाले डेमोक्रेट्स ने ट्रंप पर सत्ता का दुरुपयोग करने और कांग्रेस को बाधा पहुंचाने के आरोप में महाभियोग चलाया था। सीनेट ने गत सप्ताह महाभियोग की कार्यवाही शुरू की थी।

ट्रंप पर ये थे आरोप

पहला आरोप सत्ता का दुरुपयोग है जिसमें ट्रंप पर यूक्रेन पर 2020 के आम चुनावों में उनके संभावित राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी जो बिडेन को बदनाम करने के लिए दबाव बनाने का आरोप है। दूसरा आरोप ट्रंप पर महाभियोग मामले में सदन की जांच में सहयोग नहीं करने का है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • सिनेजीवन: 'गोविंदा बना रहे थे शादी का प्लान' और मां की याद में भावुक हुए अदनान सामी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 'साहिल को छर्रे लगे हैं, FIR होने तक नहीं हटेंगे', राहुल बोले- इस देश में शाह की पुलिस न्याय नहीं होने देगी

  • ,
  • साहिल मामले में FIR दर्ज कराने पर अड़ी कांग्रेस का आरोप, 'BJP कर रही ध्रुवीकरण का प्रयास, जिम्मेदारी से भाग रही है'

  • ,
  • 'मेरठ एसएसपी और सिविल लाइन इंस्पेक्टर ने किया थर्ड-डिग्री टॉर्चर, एक आंख फोड़ा', किसान नेता का पुलिस पर गंभीर आरोप

  • ,
  • बिहार की आर्थिक सेहत को लेकर तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर हमला, बोले- गंभीर चिंता का विषय बनी वित्तीय स्थिति