
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन इस्तीफा देने को तैयार हो गए हैं। हालांकि, जब तक नया प्रधानमंत्री नहीं चुन लिया जाता, तब तक वो पद पर बने रहेंगे। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, जॉनसन आज इस्तीफा दे भी देते हैं, तो भी वो अक्टूबर तक प्रधानमंत्री बने रहेंगे। क्योंकि, अक्टूबर में पार्टी कॉन्फ्रेंस में नया प्रधानमंत्री चुना जाएगा।
आपको बता दें, इससे पहले ब्रिटिश मीडिया स्काई न्यूज ने दावा किया था कि जॉनसन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, बाद में स्काई न्यूज ने भी बताया कि वो इस्तीफा देने को तैयार हुए हैं।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 07 Jul 2022, 2:15 PM IST