दुनिया

‘कोरोना का इलाज ढूंढ लिया, दवा संक्रमण रोकने में 100 फीसदी कारगर’- अमेरिकी कंपनी का दावा

कई महीनों के बाद भी कोरोना वायरस का कहर दुनिया भार में जारी है। यह वायरस अब तक 46 लाख से ज्यादा लोगों को अपना शिकार बना चुका है। वहीं 3 लाख से ज्यादा लोगों को COVID-19 की वजह से अपनी जान गंवानी पड़ी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कई महीनों के बाद भी कोरोना वायरस का कहर दुनिया भार में जारी है। यह वायरस अब तक 46 लाख से ज्यादा लोगों को अपना शिकार बना चुका है। वहीं 3 लाख से ज्यादा लोगों को COVID-19 की वजह से अपनी जान गंवानी पड़ी है। इस वायरस का सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में मरने वालों की तादाद 85 हजार के पार पहुंच गई है। इससे अब तक 14 लाख 30 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। इस बीच अमेरिका की एक कंपनी ने कोरोना का इलाज ढूढने का दावा किया है।

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के कैलिफोर्निया की कंपनी सोरेंटो थेरेप्यूटिक्स ने दावा किया है कि उसने कोरोना से लड़ने के लिए 'STI-1499' नाम का एंटीबॉडी (Antibody) तैयार किया है। कंपनी का कहना है कि उन्‍हें पेट्री डिश एक्‍सपेरिमेंट से पता चला है कि एसटीआई-1499 एंटीबॉडी कोरोना वायरस को इंसानों के सेल्‍स में संक्रमण फैलाने में 100 फीसदी रोकने में सक्षम है।

ये कंपनी न्‍यूयॉर्क के माउंटर सिनई स्‍कूल ऑफ मेडिसीन के साथ मिलकर कई एंटीबॉडी पर काम कर रही है। इस कंपनी की योजना है कि इस एंटीबॉडी के माध्‍यम से कोरोना की दवा तैयार की जाए। कैलिफोर्निया की कंपनी सोरेंटो थेरेप्यूटिक्स ने एक प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि वह एक महीने के अंदर एंटीबॉडी के लगभग 2 लाख डोज तैयार कर सकती है। इस एंटीबॉडी की मंजूरी के लिए कंपनी ने अमेरिका के फूड एण्‍ड ड्रग एडमिनिस्‍ट्रेशन (FDA) के पास एप्‍लीकेशन भी दिया है।

सीईओ डॉ हेनरी ने कहा कि अगर आपके शरीर में वायरस को न्यूट्रलाइज करने के लिए एंटीबॉडी मौजूद रहते हैं तो आपको सोशल डिस्टेंसिंग की जरूरत नहीं होगी। बिना डर के पाबंदियां हटाई जा सकती हैं। हालांकि, इस एंटीबॉडी का टेस्ट सीधे तौर से इंसानों पर नहीं किया गया हैं। एंटीबॉडी का साइड इफेक्ट भी फिलहाल पता नहीं है और यह भी नहीं मालूम कि मनुष्य के शरीर में प्रवेश करने के बाद इसका कैसा रिएक्शन रहेगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • छात्रों से बातचीत का वीडियो शेयर कर राहुल गांधी बोले- 'नहीं दबाई जा सकती आवाज', छात्राओं से बदसलूकी का मुद्दा उठाया

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में 10 करोड़ का पुल बारिश में बहा, ग्रामीणों ने निर्माण की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • ,
  • किसानों के दिल्ली कूच से पहले खनौरी बॉर्डर सील, 5 लेयर बैरिकेडिंग और भारी पुलिस बल तैनात

  • ,
  • 'नहीं चाहिए पाप का पैसा', राम मंदिर चढ़ावे की चोरी के मुद्दे पर अखिलेश यादव का वीडियो गीत के जरिए BJP पर हमला

  • ,
  • छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में 10 करोड़ की लागत से बना पुल बारिश में बहा, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल