दुनिया

सावधान! दोगुनी है कोरोना के फैलने की रफ्तार, एक मरीज इनते लोगों को कर सकता है बीमार, रिसर्च में खुलासा

लॉस अलामॉस नेशनल लेबोरेटरी के इस अध्ययन से इस बात का खुलासा हुआ है कि यह वायरस एक मरीज से 2 या 3 लोगों को संक्रमित नहीं करता. बल्कि, यह 5 या 6 लोगों को संक्रमित कर सकता है।

फोटो: सोशल मीडिया  
फोटो: सोशल मीडिया   

कोरोना वायरस की चपेट में इस समय 200 से ज्यादा देश हैं। इन देशों में कोरोना ने तांडव मचाया हुआ है। हर कोई खौफ में जी रहा है। पूरी दुनिया में अब तक इस वायरस से 18 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित है। वहीं एक लाख से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके है। हर कोई इस महामारी से बचने की खोज में लगा है। कोरोना वायरस पर पूरी दुनिया में स्टडी, शोध, रिसर्च लगातार हो रहे हैं। हर दिन नए दावे सामने आ रहे हैं। हर दिन नई जानकारियां आ रही हैं।

ऐसे में अब पता चला है कि कोरोना वायरस के बारे में जितना अनुमान लगाया गया था, यह उससे दोगुनी गति से फैल रहा है। चीन के वुहान शहर पर किए गए अध्ययन में यह खुलासा हुआ है। पहले यह जानकारी आई थी कि कोरोना वायरस से संक्रमित एक मरीज करीब 2.2 से 2.7 लोगों को संक्रमित कर सकता है। यानी 2 से 3 लोगों को, लेकिन अब नई जानकारी यह आ रही है कि कोरोना वायरस एक संक्रमित व्यक्ति से 5.7 लोगों को बीमार कर सकता है, यानी 6 लोगों को।

आपको बता दें यह अध्ययन न्यू मेक्सिको की लॉस अलामॉस नेशनल लेबोरेटरी ने किया है। इस प्रयोगशाला के वैज्ञानिकों ने वुहान में हुए संक्रमण के पैटर्न का अध्ययन किया, इसमें बताया गया है कि इस शहर से निकले वायरस ने औसत तौर पर एक आदमी से करीब 6 लोगों को बीमार किया है। कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया में अब तक 1 लाख से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। करीब 18 लाख लोग बीमार है। लेकिन पांच महीने हो चुके हैं इस वायरस को फैले हुए लेकिन अभी तक इसके रोकथाम का कोई तरीका सामने नहीं आया है

इसे भी पढ़ें- देश में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, 24 घंटे में 796 नए केस, 35 लोगों की मौत, कुल मरीजों की संख्या 9 हजार के पार

डेली मेल में प्रकाशित खबर के मुताबिक इस स्टडी में बताया गया है कि कोरोना वायरस से संक्रमित करीब 82 फीसदी लोगों ने अब तक इस वायरस से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता विकसित कर ली है। कोरोना वायरस को लेकर पहले एक स्टडी आई थी कि पहले 6 से 7 दिन में यह किसी मरीज के शरीर से निकलर दूसरे दो या तीन लोगों को संक्रमित करता है। लेकिन, तब भी इस बात की चेतावनी दी गई थी कि इसके फैलने की दर ज्यादा हो सकती है।

वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले व्यक्ति का शरीर 4.2 दिन में लक्षण दिखाने लगता है। जबकि, पहले यह बताया गया था कि लक्षण 6.2 दिन में दिखाई देते हैं। 18 जनवरी से पहले चीन के अस्पताल में जितने लोग भर्ती हुए उनके शरीर में लक्षण दिखने की दर 5.5 दिन था। लेकिन 18 जनवरी के बाद से इन लक्षणों के दिखने का औसत समय कम होकर 1.5 दिन हो गया था।

इसे भी पढ़ें- गृह मंत्रालय ने माना लॉकडाउन में आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई चेन हो रही प्रभावित, सभी राज्यों को भेजा पत्र

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • छात्रों की मांगें पूरी हुए बिना मंत्रियों के हाथों जूस पीकर वांगचुक ने तोड़ा अनशन, दिपके ने कहा- प्रधान के इस्तीफे तक चलेगा आंदोलन

  • ,
  • मोदी का वीडियो संदेश: पेपर लीक पर कठोर बिल लाएंगे, राहुल गांधी का पलटवार- छात्रों की मांग तो प्रधान का इस्तीफा है

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट की धार्मिक समिति के गठन पर विवाद, महंत धर्म दास ने नया प्रभुत्व स्थापित करने की साजिश बताया

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: गांधी स्मृति से राहुल गांधी बोले- यहां गांधी जी की हत्या हुई थी, आज सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है

  • ,
  • छात्रों के समर्थन में गांधी स्मृति पहुंचे विपक्ष के सांसद, राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की हत्या कर रही है सरकार