दुनिया

पाकिस्तान में बाढ़ से तबाही! 1500 के पार हुई मरने वालों की संख्या, बीते 24 घंटों में 15 की मौत

एनडीएमए के ताजा आंकड़ों के अनुसार, जून के मध्य से भारी मानसून की बारिश से अचानक आई बाढ़ ने कुल 1,979,485 घरों को नष्ट कर दिया, जबकि 12,716 किलोमीटर सड़कें और 374 पुल क्षतिग्रस्त हो गए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पाकिस्तान में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,559 हो गई है, जबकि 12,850 अन्य घायल हो गए हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने एनडीएमए के हवाले से बताया कि मंगलवार को बीते 24 घंटों में और 15 लोगों की मौत की सूचना मिली है। पीड़ितों में एक बच्चा और तीन महिलाएं शामिल हैं।

एनडीएमए के ताजा आंकड़ों के अनुसार, जून के मध्य से भारी मानसून की बारिश से अचानक आई बाढ़ ने कुल 1,979,485 घरों को नष्ट कर दिया, जबकि 12,716 किलोमीटर सड़कें और 374 पुल क्षतिग्रस्त हो गए।

बाढ़ से देशभर में 973,632 पशुओं की मौत हो गई है। एनडीएमए, अन्य सरकारी संगठनों, स्वयंसेवकों और गैर सरकारी संगठनों द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में बचाव और राहत अभियान जारी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • विपक्ष के तेवर से डरी बिहार सरकार, छात्रों पर दर्ज सभी केस होंगे वापस, गिरफ्तार प्रदर्शनकारी होंगे रिहा

  • ,
  • जौहर विश्वविद्यालय पर नहीं चलेगी बुलडोजर, आयुक्त ने 38 भवनों के ध्वस्तीकरण आदेश पर अगली सुनवाई तक रोक लगाई

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: बीजेपी द्वारा प्रधान का सम्मान लाखों बच्चों के भविष्य की बर्बादी का जश्न - राहुल गांधी

  • ,
  • बीजेपी सरकार में एक और पेपर लीक, अब गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी का पर्चा आउट, सोशल मीडिया पर वायरल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: सऊदी अरब ने कहा- इराक में ईरान समर्थित मिलिशिया की ओर से दागे ड्रोन मार गिराये और नाइजीरिया फिर दहला