
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान और इजराइल के बीच सीजफायर का ऐलान कर दिया। हालांकि ट्रंप के इस ऐलान के बाद इराक में मौजूद एक मिलिट्री बेस पर हमले की खबर सामने आ रही है। इसकी जानकारी इराकी आर्मी के एक अधिकारी ने दी।
इराकी सेना के एक अधिकारी ने बताया कि बगदाद के उत्तर में स्थित सैन्य अड्डे, कैंप ताजी, पर एक अज्ञात ड्रोन से हमला किया गया। हालांकि इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अब तक इस हमले की जिम्मेदारी किसी भी संगठन ने नहीं ली है। यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब डोनाल्ड ट्रंप क्षेत्र में शांति स्थापित करने और युद्धविराम करवाने की कोशिश कर रहे हैं।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined