दुनिया

चीन में गैस सिलेंडर लीक होने से जबरदस्त धमाका, आठ लोगों की मौत, कई लोग गंभीर रूप से घायल

इमारत में गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण विस्फोट होने और आग लगने की घटना में आठ लोग मारे गए। रिपोर्ट के मुताबिक तटीय शहर डालियान में आग लगने के बाद पांच अन्य लोग घायल हो गए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तरपूर्वी चीन में एक बड़ा धमाका हुआ है। जानकारी के मुताबिक एक इमारत में गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण विस्फोट होने और आग लगने की घटना में आठ लोग मारे गए। 'शिन्हुआ' की रिपोर्ट के मुताबिक तटीय शहर डालियान में आग लगने के बाद पांच अन्य लोग घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी आग लगने की वजह का पता नहीं चला है। हादसा शहर के पुलंदिन जिले में आधी रात के करीब हुआ।

उधर, घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। सुबह ढाई बजे आग पर काबू पाया गया। इस घटना में आठ लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया है और फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। जिस इमारत में रहने वाले लोगों को बाहर निकाल दिया गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले, जून में मध्य चीन के रिहायशी इलाके में हुए भीषण गैस विस्फोट में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। चीन की सरकारी मीडिया ने बताया कि धमाका इतना बड़ा था कि इसकी चपेट में आने से 100 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: बंगाल की 3 राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव का एलान, मुंबई में बारिश का कहर, अबतक 13 लोगों की मौत

  • ,
  • मध्य प्रदेशः इमारत बनी नहीं, फिर भी होती रहीं नियुक्तियां और तबादले, चर्चा में इंदौर का 'घोस्ट हॉस्पिटल'

  • ,
  • सुप्रिया सुले का बीजेपी पर हमला, 'विकास के नाम पर पेड़ों की कटाई और पर्यावरण से हो रहा खिलवाड़, मुंबई का हाल खराब'

  • ,
  • 'मोदी सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को ICU में पहुंचा दिया', कांग्रेस ने प्रधान का फिर मांगा इस्तीफा, रखी ये तीन मांगें

  • ,
  • 'इजराइल की कार्रवाइयों पर प्रधानमंत्री की ‘पत्थर जैसी चुप्पी’ अस्वीकार्य है', जयराम रमेश ने मोदी को जमकर घेरा