दुनिया

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में धमाका, कई लोगों के मारे जाने की आशंका

आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता ने रविवार को समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया, आज सुबह एक सैन्य हवाईअड्डे के गेट के बाहर एक विस्फोट हुआ और दुर्भाग्य से हमारे कुछ नागरिक मारे गए और घायल हुए।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर 

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में जबरदस्त विस्फोट हुआ है, जिसमें कुछ लोग हताहत हुए हैं। हालांकि हताहतों की संख्या के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। देश के आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल नफी ताकर ने ये जानकारी दी।

आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता ने रविवार को समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया, आज सुबह एक सैन्य हवाईअड्डे के गेट के बाहर एक विस्फोट हुआ और दुर्भाग्य से हमारे कुछ नागरिक मारे गए और घायल हुए। अधिक जानकारी दिए बिना उन्होंने कहा कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। किसी समूह या व्यक्ति ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पवन खेड़ा ने पूछा- केंद्रीय गृह मंत्री किस बात से डर रहे हैं? युवाओं का सामना करने से...

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए साक्षात्कार का पहला दिन, तीन पूर्व आईएएस अधिकारी भी इंटरव्यू देने पहुंचे

  • ,
  • झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन से दिल्ली पुलिस की ज्यादती से ध्यान नहीं भटका सकती केंद्र सरकारः कांग्रेस

  • ,
  • दुनिया की खबरें: पाकिस्तान ने वर्ल्ड बैंक को दिया धोखा! और होर्मुज स्ट्रेट संकट पर ईरान-जर्मनी की चर्चा

  • ,
  • बारिश के बाद जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पार्किंग में भरा पानी, यात्रियों को हुई भारी परेशानी, सामने आए वीडियो