
पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के हरनई जिले में एक कोयला खदान में भीषण गैस विस्फोट के बाद आग लगने से कम से कम छह मजदूरों की मौत हो गई। अधिकारियों ने मीडिया को यह जानकारी देते हुए बताया कि करीब 7 घंटे की मशक्कत के बाद सभी मजदूरों के शव को निकला लिया गया है।
Published: undefined
अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को जिले की शाहराग कोयला खदान के अंदर छह मजदूर काम कर रहे थे, तभी खदान में भीषण विस्फोट हो गया, जिससे उसका एक हिस्सा गिर गया, जिसमें दबकर छह मजदूरों की मौत हो गई। विस्फोट इतना जबर्दस्त था कि धमाका और उसकी थर्राहट काफी दूर-दूर तक सुनी गई।
Published: undefined
अधिकारियों ने कहा कि खदान के अंदर करीब 1,500 फीट गहरे पर भीषण गैस विस्फोट के बाद आग लग गई, जिससे खदान का प्रवेश द्वार बंद हो गया। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि आगलगी के परिणामस्वरूप मजदूर खदान में ही फंस गए और उनकी दम घूटने और जलने से मौत हो गई।
Published: undefined
स्थानीय मीडिया ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद इलाके के सामाजिक कार्यकर्ता और बचाव दल के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। सात घंटे के ऑपरेशन के बाद मजदूरों के शवों को निकाला गया। मजदूरों की मौत की खबर सुनकर उनके घर-परिवार में चीख पुकार मच गई है।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined