दुनिया

नीदरलैंड में यहूदी स्कूल के पास हुआ धमाका, इजरायल ने डच सरकार से की कड़ी कार्रवाई की मांग

इजरायल के विदेश मंत्रालय ने इस घटना पर आक्रोश जताया है। साथ ही ये आरोप लगाया है कि नीदरलैंड में हाल के कुछ समय में यहूदियों के खिलाफ नफरत (एंटीसेमिटिज्म) की भावना बढ़ गई है। इजरायल ने एंटीसेमिटिज्म के खिलाफ डच सरकार से कार्रवाई की मांग की।

नीदरलैंड में यहूदी स्कूल के पास हुआ धमाका, इजरायल ने डच सरकार से की कड़ी कार्रवाई की मांग
नीदरलैंड में यहूदी स्कूल के पास हुआ धमाका, इजरायल ने डच सरकार से की कड़ी कार्रवाई की मांग फोटोः सोशल मीडिया

नीदरलैंड के एम्सटर्डम में एक यहूदी स्कूल के बाहर विस्फोट हुआ है। इजरायली मीडिया ने धमाके में नुकसान कम होने का दावा किया है। इस घटना से शहर के यहूदी निवासी डरे हुए हैं। इस बीच विस्फोट पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इजरायल ने नीदरलैंड सरकार से मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

डच न्यूज एजेंसी एएनपी की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार सुबह एम्स्टर्डम में एक यहूदी स्कूल में धमाके से नुकसान हुआ। शहर के मेयर ने इसे यहूदी समुदाय के खिलाफ जानबूझकर किया गया हमला बताया है। मेयर फेमके हाल्सेमा ने बताया कि धमाके से बहुत कम नुकसान हुआ है। यह घटना डच पुलिस के उस बयान के एक दिन बाद हुई है जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्होंने रॉटरडैम में एक सिनेगॉग के बाहर धमाका करने के शक में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। रॉटरडैम धमाके के बाद आग लगने की वजह से बिल्डिंग को नुकसान हुआ। इस महीने अब तक यह कम से कम नौवां डायस्पोरा सिनेगॉग है जिसे निशाना बनाया गया है।

इजरायली मीडिया के अनुसार, इस्लामिक मूवमेंट ऑफ द कम्पैनियंस ऑफ द राइट ने एम्स्टर्डम में यहूदी स्कूल पर हुए इस हमले की जिम्मेदारी ली है। उसने एक वीडियो जारी किया, जिसमें आग लगाने वाले डिवाइस का धमाका दिखाया गया है। इस नए बने कट्टरपंथी समूह का नाम हाल के दिनों में हुए कई दूसरे यहूदी विरोधी हमलों से भी जुड़ा है। कट्टरपंथी समूह ने इससे ठीक एक दिन पहले रॉटरडैम में एक सिनेगॉग के बाहर ऐसा ही धमाका किया। इस मामले में डच पुलिस ने चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया था।

इजरायल के विदेश मंत्रालय ने इस घटना पर अपना आक्रोश जताया है। साथ ही ये आरोप लगाया है कि नीदरलैंड में हाल के कुछ समय में यहूदियों के खिलाफ नफरत (एंटीसेमिटिज्म) की भावना बढ़ गई है। इजरायल ने एंटीसेमिटिज्म के खिलाफ डच सरकार से कार्रवाई की मांग की। इजरायल के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "नीदरलैंड में एंटीसेमिटिज्म महामारी फैली हुई है। हमने इसका दायरा नवंबर 2024 में एम्स्टर्डम में इजरायलियों के खिलाफ हुए नरसंहार में देखा, दो दिन पहले रॉटरडैम में सिनेगॉग पर हुए हमले में और कल एम्स्टर्डम में एक यहूदी स्कूल पर हुए हमले में। अगला हमला कहां होगा? डच सरकार को एंटीसेमिटिज्म से लड़ने के लिए और भी बहुत कुछ करने की जरूरत है।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • वंदे मातरम विवादः सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से कहा- उम्मीद है, धार्मिक कारणों से न गाने वाले पर कार्रवाई नहीं होगी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: असम में दिखा हिंसा का ‘बंगाल मॉडल’, हमारे नेताओं पर हमले की स्वतंत्र जांच हो: कांग्रेस

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: आईटी शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट और जानें सोने-चांदी का ताजा भाव

  • ,
  • जमुई कांडः आरोपियों से ज्यादा उजागर करने वालों के पीछे पड़ी बिहार पुलिस! 120 सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ केस दर्ज

  • ,
  • खेल: श्रेयस अय्यर ने की जापान की तारीफ और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास