
2018 के पहले तीन महीनों में फेसबुक ने लगभग 58 करोड़ फर्जी एकाउंट बंद कर दिए हैं। फेसबुक ने यौन-संबंधी या हिंसक छवियों, आतंकवादी प्रचार और नफरत फैलाने वाली भाषा के खिलाफ अपनी कार्रवाई को विस्तार से बताते हुए यह जानकारी दी।
कैंब्रिज एनालिटिका डाटा स्कैंडल के सामने आने के बाद फेसबुक ने ऐसा करने का फैसला लिया। फेसबुक ने कहा कि इस कार्रवाई के बावजूद 3 से 4 फीसदी फर्जी एकाउंट अभी भी सक्रिय हैं।
फेसबुक ने 3 करोड़ एकाउंट रखने वालों को चेतावनी भी जारी की है।
Published: undefined
फेसबुक पर पिछले दिनों इस बात को लेकर काफी दबाव पड़ने लगा था कि वह अपने प्लेटफार्म का इस्तेमाल असामाजिक गतिविधियों के लिए होने दे रहा है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined