दुनिया

अमेरिका में कोरोना ने मचाया कोहराम, 24 घंटों में 225,201 मामले दर्ज

अमेरिका में कोविड-19 मामलों को लेकर एक भयावह रिकॉर्ड बना है, यहां महज 24 घंटों में 2,25,201 मामले दर्ज हुए हैं। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, महामारी शुरू होने के बाद से ये अब तक के सबसे बड़े एक-दिवसीय मामले हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

अमेरिका में कोविड-19 मामलों को लेकर एक भयावह रिकॉर्ड बना है, यहां महज 24 घंटों में 2,25,201 मामले दर्ज हुए हैं। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, महामारी शुरू होने के बाद से ये अब तक के सबसे बड़े एक-दिवसीय मामले हैं।

यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने शनिवार को अपने नए आंकड़ों में बताया कि शुक्रवार को देश में कुल मामलों की संख्या 14,343,430 हो गई है। वहीं इन्हीं 24 घंटों के दौरान देश में 2,506 नई मौतें भी हुईं, इसके बाद देश में कोरोना के कारण कुल मौतों की संख्या 2,78,605 हो गई है। दुनिया में मामलों और मौतों, दोनों की संख्या में अमेरिका शीर्ष पर है।

बुधवार को यहां 1,96,227 मामले दर्ज होने के साथ एक-दिवसीय मामले की सबसे बड़ी संख्या का विश्व रिकॉर्ड बना था। इसके अलावा रोगियों के अस्पताल में भर्ती होने की संख्या भी 100,000 से अधिक हो गई।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: एशियन गेम्स 2026 का आगाज, ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर और पवन सेहरावत ने थामा तिरंगा

  • ,
  • AI से 2030 तक दुनिया के खत्म होने का कितने प्रतिशत खतरा? एनवीडिया प्रमुख जेन्सेन हुआंग ने दिया जवाब

  • ,
  • 'आंकड़ों की ‘बाजीगरी’ के जरिए महंगाई पर नियंत्रण का दावा', जयराम बोले- जनता आगामी चुनावों में PM को ‘आटे-दाल का भाव’ बताएगी

  • ,
  • मध्य प्रदेश में हादसा, बरसाती नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, मां बगलामुखी के दर्शन कर लौट रहे थे

  • ,
  • ममता बनर्जी की TMC को एक और झटका, नंदीग्राम के बाद रेजीनगर से उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने वापस लिया नामांकन