
कतर की मध्यस्थता से हमास और इजरायल के बीच संघर्ष विराम को दो और दिनों के लिए बढ़ाए जाने के ऐलान के बीच लेबनान में इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) और हिजबुल्लाह के भीषण गोलीबारी शुरू हो गई है। इजरायल सेना और हिजबुल्लाह और अन्य फिलिस्तीनी संगठनों के बीच भारी गोलाबारी की खबरें सामने आ रही हैं।
Published: undefined
लेबनानी अधिकारियों ने बताया है कि आईडीएफ ने चुनिंदा हिजबुल्लाह टारगेट के सीमावर्ती क्षेत्र में गोलाबारी शुरू कर दी है। लेबनानी संगठन हिजबुल्लाह ने कहा कि इजरायली हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। इस झड़प के बढ़ने से हमास और इजरायल के बीच संघर्ष विराम पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
Published: undefined
गौरतलब है कि हिजबुल्लाह एक ऐसा संगठन है, जिसे ईरान का समर्थन प्राप्त है और यह हमास से कहीं अधिक प्रोफेशनल है। हालांकि, हाल ही में टीवी संबोधन में, हिजबुल्लाह नेता हसन नसरुल्लाह ने इजरायल के खिलाफ अपनी हमले की योजना पर कुछ नहीं कहा। हिजबुल्लाह को अक्सर ईरान गणराज्य के प्रत्यक्ष प्रॉक्सी के रूप में जाना जाता है।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined