दुनिया

गाजा में 'भीषण युद्ध' जारी, इजरायली वायु सेना ने 250 से ज्यादा ठिकानों पर बरसाए बम

सेना ने कहा, ''वायुसेना के हमलों में आतंकवादी समूहों के बुनियादी ढांचे के साथ ही हमास और इस्लामिक जिहाद के कई कार्यकर्ताओं पर भी हमला किया गया।''

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने बुधवार को कहा कि गाजा पट्टी में हमास के आतंकियों के साथ भीषण लड़ाई जारी है। इजरायली वायु सेना 250 से अधिक ठिकानों पर हमले कर रही है।

द टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के अनुसार, एक बयान में कहा गया कि 7वीं बख्तरबंद ब्रिगेड ने मंगलवार को मध्य इजरायल पर बैराज में इस्तेमाल किए गए दो रॉकेट लॉन्चरों पर हमले का निर्देश दिया।

सेना ने कहा, ''वायुसेना के हमलों में आतंकवादी समूहों के बुनियादी ढांचे के साथ ही हमास और इस्लामिक जिहाद के कई कार्यकर्ताओं पर भी हमला किया गया।''

आईडीएफ ने कहा कि केफिर ब्रिगेड ने उत्तरी गाजा में एक स्कूल के पास मौजूद हमास कार्यकर्ताओं के एक समूह को मार डाला। बाद में, सैनिकों ने क्षेत्र में एक सुरंग शाफ्ट और हथियारों को पाया और नष्ट कर दिया। आईडीएफ के अनुसार, उत्तरी गाजा के एक अन्य स्कूल में सैनिकों को हथियार भी मिले हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: आईआईटी में छात्रों की खुदकुशी के आंकड़े मोदी सरकार ने क्यों 'छिपाये' : कांग्रेस

  • ,
  • कैंपस में विरोध-प्रदर्शन से लेकर क्राइम ब्रांच की जांच तक: IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद क्या-क्या हुआ!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: तकनीकी खराबी से थमा अमेरिका, सैकड़ों उड़ानें प्रभावित और रूस-यूक्रेन ने एक दूसरे पर किए घातक हमले

  • ,
  • कार्ति चिदंबरम ने SIR की तुलना जिम क्रो कानूनों से की, बोले- यह लोगों को मताधिकार से वंचित करने की कोशिश

  • ,
  • वंदे मातरम विवादः सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से कहा- उम्मीद है, धार्मिक कारणों से न गाने वाले पर कार्रवाई नहीं होगी