दुनिया

आखिरकार युद्ध खत्म...! ईरान ने भी इजराइल के साथ संघर्ष विराम का किया ऐलान

ईरान के सरकारी टेलीविजन ने अपनी स्क्रीन पर एक ‘ग्राफिक’ के माध्यम से संघर्ष विराम की घोषणा की। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को इजराइल के साथ संघर्ष विराम के लिए जो समयसीमा दी थी वह मंगलवार तड़के समाप्त हो गई।

बीरशेबा में ईरान के हमले में चार लोगों की मौत
बीरशेबा में ईरान के हमले में चार लोगों की मौत 

 ईरान और इजराइल के बीच युद्ध विराम शुरू हो गया है। इजराइल और अमेरिका के बाद ईरान ने भी अपनी तरफ से इसकी घोषणा कर दी है। ईरानी के सरकारी टेलीविजन ने मंगलवार को अपनी खबर में कहा कि इजराइल के साथ संघर्ष विराम शुरू हो गया है।

वहीं इजराइल ने अपने नागरिकों को ईरान की ओर से नए मिसाइल हमले की चेतावनी दी है। दोनों देशों के बीच पिछले 12 दिन तक हमले जारी रहे, लेकिन ईरान के संघर्ष विराम के संबंध में स्थिति स्पष्ट करने के बाद युद्ध खत्म होने के आसार हैं।

ईरान के सरकारी टेलीविजन ने अपनी स्क्रीन पर एक ‘ग्राफिक’ के माध्यम से संघर्ष विराम की घोषणा की। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को इजराइल के साथ संघर्ष विराम के लिए जो समयसीमा दी थी वह मंगलवार तड़के समाप्त हो गई।

इससे पहले ईरान ने मंगलवार तड़के इजराइल पर हमला बोला। ईरान ने मंगलवार को मध्य और दक्षिणी इजरायल पर आठ बैलिस्टिक मिसाइलें दागी। इनमें से एक मिसाइल बीरशेबा स्थित एक अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स पर गिरी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

इस हमले से इमारत पूरी तरह ढह गई। मैगन डेविड एडोम के आपातकालीन कर्मियों ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की। इस विस्फोट में घायल कई लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों और हेल्थकेयर सेंटर में ले जाया गया। हालांकि, घायलों की आधिकारिक संख्या अभी जारी नहीं की गई है।

हमले के तुरंत बाद इजरायल डिफेंस फोर्सेस (आईडीएफ) ने बताया कि मध्य इजरायल और दक्षिणी हिस्सों में मिसाइल सायरन फिर से बजे हैं, जो एक और मिसाइल हमले का संकेत दे रहे थे।

यह हमला ईरान द्वारा इजरायल के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को स्थानीय समयानुसार सुबह 4 बजे से एकतरफा रोकने की घोषणा के कुछ समय बाद हुआ।

12 दिन से चल रहे इस युद्ध की शुरुआत इजरायल द्वारा "ऑपरेशन राइजिंग लायन" शुरू करने से हुई, जिसमें ईरानी सैन्य और परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया गया। जवाब में ईरान ने इजरायल पर कई बार बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गईं।

अनुमान के अनुसार, ईरान में लगभग 400 लोग और इजरायल में लगभग 24 लोग मारे गए हैं।यह संघर्ष तब और बढ़ गया, जब अमेरिका ने ईरान के प्रमुख परमाणु ठिकानों- फोर्डो, नतांज और एस्फाहान पर सीधे सैन्य हमले किए।

पीटीआई और आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी 'छात्रों की गूंज' के लिए पुणे पहुंचे, थोड़ी देर में लड़कियों के मुद्दे पर करेंगे बात

  • ,
  • चंदा चोरीः फैजाबाद के वकीलों की चेतावनी- चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव पर केस दर्ज नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे

  • ,
  • खेल: गौतम गंभीर ने तीन टेस्ट की श्रृंखला की वकालत की और जुबिन भरूचा मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन निदेशक नियुक्त

  • ,
  • युद्ध के बीच ईरान ने बढ़ाई हथियार बनाने की रफ्तार, उत्पादन दोगुना करने का दावा, बढ़ेगी ट्रंप की टेंशन

  • ,
  • सिनेजीवन: 'हमारी अधूरी कहानी' शूट करते वक्त टूटे हुए थे इमरान और भाभी करीना कपूर के सपोर्ट में आई सबा पटौदी