दुनिया

अमेरिका के ओहायो में फुटबॉल मैच के दौरान फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली, मचा हड़कंप

फायरिंग की घटना के समय व्हिटमोर हाई स्कूल और सेंट्रल कैथोलिक हाई स्कूल के बीच मैच चल रहा था। इस घटना के बाद स्कूलों ने एक बयान जारी करके फायरिंग की घटना पर खेद जताया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

अमेरिका के ओहायो में फुटबॉल एक मैच के दौरान गोलीबारी की खबर आ रही है। खबरों के मुताबिक, इस गोलीबारी में तीन लोगों को गोली लगने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि ओहायो के टोलेडो में एक हाई स्कूल के फुटबॉल मैच के दौरान कई लोगों पर फायरिंग कर दी गई। गोलियों की आवाज को सुनने के बाद भीतर स्टेडियम के स्टैंड में मौजूद लोग भागते नजर आए। इसके कारण खेल को रोक दिया गया।

Published: undefined

फायरिंग की घटना के समय व्हिटमोर हाई स्कूल और सेंट्रल कैथोलिक हाई स्कूल के बीच मैच चल रहा था। इस घटना के बाद स्कूलों ने एक बयान जारी करके फायरिंग की घटना पर खेद जताया है। उन्होंने बयान में कहा गया कि ‘हमें इस बात का गहरा दुख है कि आज रात हमारे कार्यक्रम के आसपास सड़कों पर हिंसा की एक घटना से एक मजेदार मैच में बाधा पड़ी। इस तरह की एक घटना हर स्कूल का सबसे बुरा सपना होता है। वहीं पुलिस ने कहा कि फील्ड हाउस के पीछे जमीन पर गोलियों के कई खोखे बिखरे पड़े मिले थे।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री होंगे डीके शिवकुमार, चुने गए कांग्रेस विधायक दल के नेता, 3 जून को लेंगे सीएम पद की शपथ

  • ,
  • खेल: BCCI की 30 संभावित खिलाड़ियों की सूची में सूर्यवंशी शामिल और फाइनल में GT पर RCB का पलड़ा भारी!

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: डीके शिवकुमार होंगे कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री, कांग्रेस विधायक दल के नेता चुने गए, 3 जून को लेंगे शपथ

  • ,
  • अमेरिका-ईरान डील की उम्मीद से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, छह हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचा क्रूड

  • ,
  • सिनेजीवन: दीपक तिजोरी ने राहुल रॉय को लेकर फैली अफवाहों पर लगाया विराम और केएल राहुल संग चिल करते दिखे अहान शेट्टी