इजरायली हवाई हमले में फिलिस्तीन के पूर्व मंत्री की मौत, अल-अक्सा मस्जिद में रह चुके थे इमाम
यूसुफ सलामा ने यरूशलम के पुराने शहर में अल-अक्सा मस्जिद में एक उपदेशक के रूप में भी काम किया था, जो मक्का और मदीना के बाद मुस्लिम समुदाय की तीसरी सबसे महत्वपूर्ण मस्जिद है।
By नवजीवन डेस्क
इजरायली हवाई हमले में फिलिस्तीन के पूर्व मंत्री की मौत फोटोः IANS
फिलिस्तीन के गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि गाजा पट्टी में इजरायली हवाई हमले में फिलिस्तीनी प्राधिकरण के एक पूर्व मंत्री यूसुफ सलामा की मौत हो गई है। यूसुफ सलामा फरवरी 2005 से मार्च 2006 तक फिलिस्तीनी प्राधिकरण में मंत्री रहे थे।
गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, फिलिस्तीनी प्राधिकरण के धार्मिक मामलों के पूर्व मंत्री यूसुफ सलामा (68) मध्य गाजा पट्टी में अल-मगाजी शरणार्थी शिविर पर इजरायली सेना के हवाई हमले में मारे गए। सलामा इन दिनों वहीं रह रहे थे।
यूसुफ सलामा फरवरी 2005 से मार्च 2006 तक फिलिस्तीनी प्राधिकरण के मंत्री रहे थे। उन्होंने यरूशलम के पुराने शहर में अल-अक्सा मस्जिद में एक उपदेशक के रूप में भी काम किया था, जो मक्का और मदीना के बाद मुस्लिम समुदाय की तीसरी सबसे महत्वपूर्ण मस्जिद है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए