दुनिया

यूक्रेन के पूर्व सांसद की रूस में गोली मारकर हत्या, GUR ने ली जिम्मेदारी

पूर्व सांसद इल्या किवा की मॉस्को में एक होटल के पार्क में गोली मारकर हत्या कर दी गई। स्थानीय मीडिया ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

फोटो
फोटो 

 रूस और यूक्रेन के बीच जोरदार जंग चल रही है। पिछले साल फरवरी के महीने से अभी तक यह जंग जारी है। इसी बीच यूक्रेन से भागकर रूस पहुंचे पूर्व यूक्रेनी सांसद की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। 

Published: undefined

पूर्व सांसद इल्या किवा की मॉस्को में एक होटल के पार्क में गोली मारकर हत्या कर दी गई। स्थानीय मीडिया ने गुरुवार को यह जानकारी दी। सरकारी आरआईए नोवोस्ती ने कहा, "यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय के मुख्य खुफिया निदेशालय (जीयूआर) ने किवा की मौत की जिम्मेदारी ली है।"

Published: undefined

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने तास न्यूज एजेंसी के हवाले से बताया कि किवा का शव उस होटल के पार्क में पाया गया जहां वह रह रहे थे। 2019 में, किवा यूक्रेन के राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल थे, लेकिन बाद में उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था। बाद में, वह राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा समिति के सदस्य बनकर यूक्रेनी संसद के लिए चुने गए।

Published: undefined

2022 में, यूक्रेन के केंद्रीय चुनाव आयोग के निर्णय पर कीवा को अपने संसदीय जनादेश से वंचित कर दिया गया था। नवंबर में, उन्हें राजद्रोह के आरोप में संपत्ति की जब्ती के साथ 14 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। मॉस्को द्वारा 2022 में यूक्रेन पर आक्रमण शुरू करने तक कीवा यूक्रेन की संसद के रूसी समर्थक सदस्य थे।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined