दुनिया

मछली पकड़ने को लेकर फ्रांस और ब्रिटेन के बीच विवाद, अब बातचीत के जरिए तनाव कम करने की कोशिश

ब्रिटेन के ब्रेक्सिट मंत्री डेविड फ्रॉस्ट और फ्रांस के यूरोपीय मामलों के विदेश मंत्री क्लेमेंट ब्यून ने पेरिस में मछली पकड़ने के विवाद मामले में वार्ता की, ताकि दोनों देशों के इस मामले को लेकर तनाव कम करने की कोशिश की जा सके।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

ब्रिटेन के ब्रेक्सिट मंत्री डेविड फ्रॉस्ट और फ्रांस के यूरोपीय मामलों के विदेश मंत्री क्लेमेंट ब्यून ने पेरिस में मछली पकड़ने के विवाद मामले में वार्ता की, ताकि दोनों देशों के इस मामले को लेकर तनाव कम करने की कोशिश की जा सके। सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बताया, हालांकि, ब्यून ने बाद में कहा कि बहुत काम किया जाना बाकी है, क्योंकि अभी मतभेद बने हुए हैं।

फ्रांसीसी मीडिया के अनुसार, फ्रांस ने ब्रिटेन पर फिशिंग परमिट जारी करने के लिए सख्त शर्तो को लगाने का आरोप लगाया है।

पिछले हफ्ते, समुद्री मामलों के फ्रांसीसी मंत्रालय ने यह कहा कि मंगलवार से मछली पकड़ने के ब्रिटेन के जहाजों को हौट्स-डी-फ्रांस, नॉमंर्डी और ब्रिटनी में छह फ्रांसीसी बंदरगाहों में डॉकिंग से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। इसने यह भी कहा कि फ्रांस ब्रिटिश जहाजों और लॉरियों पर स्वच्छता, सीमा शुल्क और सुरक्षा जांच को मजबूत करेगा।

हालांकि, फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन ने बाद में इन उपायों को खारिज करते हुए कहा, "यह तब नहीं होगा जब हम बातचीत कर रहे हैं।"

ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के एक प्रवक्ता ने गुरुवार को प्रेस को बताया कि फ्रांसीसी इन धमकियों के साथ आगे नहीं बढ़ने के लिए सहमत हुए हैं। उन्होंने कहा, 'दोनों पक्ष आगे की चर्चा के लिए उत्सुक हैं।' ब्यून के अनुसार, आगे की बातचीत अगले सप्ताह की शुरुआत में होगी।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर कांग्रेस ने BJP-RSS को घेरा, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की

  • ,
  • जनता पर आर्थिक बोझ': मोदी सरकार की E20 पेट्रोल नीति के खिलाफ यूथ कांग्रेस का हल्लाबोल, गन्ने का रस लेकर प्रदर्शन

  • ,
  • खेल: एमबाप्पे और मेस्सी ‘गोल्डन बूट’ की दौड़ में सबसे आगे और मिस्र की फुटबॉल टीम का स्वदेश लौटने पर भव्य स्वागत

  • ,
  • ललिता हत्याकांड पर कांग्रेस का BJP पर हमला, 'हाथरस से लेकर उन्नाव तक वही पैटर्न, दोषियों को बचा रही है सरकार'