दुनिया

श्रीलंका में ईंधन संकट जारी, अब टोकन नंबर से मिलेगा पेट्रोल-डीजल, पुलिस और सेना की ली जाएगी मदद

श्रीलंका की मंत्री विजेसेकेरा ने कहा कि अगली खेप आने तक सार्वजनिक परिवहन, बिजली उत्पादन और उद्योगों को प्राथमिकता दी जाएगी, इसलिए अगले कुछ दिनों तक ईंधन स्टेशनों पर डीजल और पेट्रोल का सीमित स्टॉक वितरित किया जाएगा।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल का संकट जारी है। देश की ऊर्जा मंत्री कंचना विजेसेकेरा ने रविवार को कहा कि देश में ईंधन का सीमित स्टॉक उपलब्ध है, इसलिए देश भर के फ्यूल स्टेशन सोमवार से उपभोक्ताओं को टोकन के जरिये तेल जारी करेंगे और इसके लिए सेना और पुलिस की सहायता मांगी गई है।

Published: undefined

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, कोलंबो में पत्रकारों से बात करते हुए ऊर्जा मंत्री विजेसेकेरा ने कहा कि जनता को पेट्रोल और डीजल भरने के लिए टोकन नंबर दिए जाएंगे, क्योंकि ईंधन केवल सीमित मात्रा में ही उपलब्ध है। विजेसेकेरा ने जनता से अनुरोध किया कि वे नजदीकी फिलिंग स्टेशनों पर अपने मोबाइल नंबर दर्ज कराएं, ताकि उन्हें सूचित किया जा सके।

Published: undefined

एक दिन पहले, ऊर्जा मंत्री ने घोषणा की थी कि देश को इस हफ्ते और अगले सप्ताह के लिए निर्धारित पेट्रोल, डीजल और कच्चे तेल की खेप नहीं मिलेगी। मंत्री ने कहा कि आपूर्तिकर्ताओं ने राज्य के स्वामित्व वाले ईंधन आयातक और वितरक सीलोन पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (सीपीसी) को सूचित किया है कि वे बैंकिंग और लॉजिस्टिक कारणों से निर्धारित डिलीवरी नहीं करेंगे।

Published: undefined

मंत्री विजेसेकेरा ने कहा कि अगली खेप आने तक सार्वजनिक परिवहन, बिजली उत्पादन और उद्योगों को प्राथमिकता दी जाएगी, इसलिए अगले कुछ दिनों तक ईंधन स्टेशनों पर डीजल और पेट्रोल का सीमित स्टॉक वितरित किया जाएगा।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • दिल्ली पुलिस ने न्यूज एजेंसी यूएनआई का दफ्तर सील किया, कार्रवाई के दौरान पत्रकारों /कर्मचारियों से बदसुलूकी का आरोप

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रीमियम पेट्रोल कीमत वृद्धि पर भड़के प्रमोद तिवारी, कहा- ये मुनाफाखोरी है, कीमत वापस लें

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान की सेना की बड़ी चेतावनी, 'अब दुनिया भर के पार्क, पर्यटन स्थल दुश्मनों के लिए सुरक्षित नहीं'

  • ,
  • बंगाल चुनाव के बाद मोदी सरकार NRC और जनगणना के नाम पर लोगों की नागरिकता छीनेगी : ममता बनर्जी

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: खाड़ी क्षेत्र में तनाव के बीच सोने के रेट में गिरावट, चांदी के दाम बढ़े और शेयर बाजार में तेजी