दुनिया

चीनी और अमेरिकी विदेश मंत्री के बीच हॉट टॉक! वांग यी ने मार्को रुबियो से कहा- कायदे में रहो

बता दें कि वर्तमान अमेरिकी विदेश मंत्री मार्कों रुबियो को चीन का विरोधी माना जाता है। जब वह सांसद थे तब उन्होंने चीन के खिलाफ कई बार बयान दिए हैं। उनकी इन बयानों की वजह से चीनी सरकार उन पर अब तक दो बार प्रतिबंध भी लगा चुकी है।

चीन पर दबाव बढ़ाने की ट्रंप की एक और कोशिश
चीन पर दबाव बढ़ाने की ट्रंप की एक और कोशिश 

ट्रंप के सत्ता में आते ही अमेरिका और चीन के बीच तना तनी बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि अमेरिकी विदेश मंत्री और चीनी विदेश मंत्री के बीच फोन पर हॉट टॉक हुआ। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने शुक्रवार (25 जनवरी 2025) को अमेरिका के नए विदेश मंत्री मार्को रुबियो से फोन पर बात की और एक वाक्य कहा, जिसका मोटे तौर पर मतलब है "कायदे में रहो"।

समाचार एजेंसी एपी ने चीनी विदेश मंत्रालय के एक बयान के हवाले से बताया है कि वांग यी ने रुबियो से कहा, "मुझे उम्मीद है कि आप इसी के अनुसार काम करेंगे।" चीनी विदेश मंत्री ने अमेरिकी विदेश मंत्री के लिए अपने देश के एक कहावत का इस्तेमाल किया, जिसे आमतौर पर एक शिक्षक या बॉस किसी छात्र या कर्मचारी को व्यवहार सुधारने के लिए करते हैं।

बता दें कि वर्तमान अमेरिकी विदेश मंत्री मार्कों रुबियो को चीन का विरोधी माना जाता है। जब वह सांसद थे तब उन्होंने चीन के खिलाफ कई बार बयान दिए हैं। उनकी इन बयानों की वजह से चीनी सरकार उन पर अब तक दो बार प्रतिबंध भी लगा चुकी है। रुबियो चीन में मानवाधिकार की स्थिति को लेकर सवाल उठाते रहे हैं।

हालांकि अमेरिकी विदेश मंत्री ने चीनी विदेश मंत्री के इस बयान का जिक्र नहीं किया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा कि रुबियो ने वांग से कहा कि ट्रम्प प्रशासन चीन के साथ अपने संबंधों में अमेरिकी हितों को आगे बढ़ाएगा। बयान में "ताइवान और दक्षिण चीन सागर में चीन की बलपूर्वक कार्रवाई पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?