दुनिया

'सऊदी अरब के एफ-15 जेट को मार गिराया', हूती विद्रोहियों का दावा

हूती सेना के प्रवक्ता याह्या सरी ने कहा, "यमन के मारिब प्रांत के ऊपर सऊदी अरब के एफ-15 फाइटर जेट को मार गिराया गया।" उनके मुताबिक, 'स्थानीय स्तर पर बनी सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल' से सऊदी लड़ाकू विमान को निशाना बनाया गया।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर फोटो: IANS

यमन के हूती विद्रोहियों ने बुधवार को दावा किया कि उन्होंने उन्होंने सऊदी अरब के एफ-15 जेट को मार गिराया है। हूती का ये भी कहना है कि पिछले कुछ दिनों में सऊदी ने उनके विभिन्न जिलों पर 450 से ज्यादा हमले किए हैं।

हूती सेना का दावा

हूती सेना के प्रवक्ता याह्या सरी ने कहा, "यमन के मारिब प्रांत के ऊपर सऊदी अरब के एफ-15 फाइटर जेट को मार गिराया गया।" उनके मुताबिक, 'स्थानीय स्तर पर बनी सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल' से सऊदी लड़ाकू विमान को निशाना बनाया गया। उन्होंने एक बयान में कहा, "फाइटर मारिब प्रांत के हवाई क्षेत्र में आक्रामक कार्रवाई कर रहा था।"

सऊदी अरब पर आरोप

हालांकि सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन की ओर से इस पर तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। स्थानीय सूत्रों ने अल जजीरा को बताया कि हूती बलों ने मारिब के उत्तर-पश्चिम में माउंट हेलन के पास इस लड़ाकू विमान को मार गिराया।

सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी ने बताया कि इस हफ्ते अब तक सऊदी लड़ाकू विमानों ने ताइज, लाहज, अल-जौफ, हज्जा, मारिब, सादा और अल-बैदा को निशाना बनाते हुए 450 से ज्यादा हमले किए हैं। उन्होंने कहा कि इन हमलों में आम नागरिक हताहत हुए हैं।

 सरी ने कहा कि यह सशस्त्र समूह "सभी उपलब्ध साधनों का इस्तेमाल करके किसी भी हमले या उल्लंघन से अपने देश के हवाई क्षेत्र और संप्रभुता की रक्षा करना जारी रखेगा।"

मक्का के इतिहास में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट

इससे पहले बुधवार सुबह इस्लाम धर्म के सबसे पवित्र स्थल मक्का के इतिहास में पहली बार सऊदी अरब के सिविल डिफेंस ने संभावित हवाई हमले की चेतावनी देते हुए इमरजेंसी अलर्ट जारी किया। अलर्ट में निवासियों को सलाह दी गई कि वे सुरक्षित जगहों पर घर के अंदर चले जाएं और खतरा टलने तक खिड़कियों और दरवाजों से दूर रहें। पिछले कुछ दिनों में सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों के बीच संघर्ष काफी बढ़ा है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: समंदर में भिड़े भारत-PAK के जहाज, MEA ने पाक राजनियक को किया तलब, हूती ने कहा- मक्का पर नहीं दागा ड्रोन

  • ,
  • सऊदी अरब और हूतियों के बीच तनाव बढ़ा; मक्का की तरफ ड्रोन भेजने का दावा, क्राउन प्रिंस ने मिस्त्र से लगाई मदद की गुहार

  • ,
  • तमिलनाडु में अब कक्षा 8 तक के बच्चों को मिलेगा मुफ्त नाश्ता, 22 सितंबर से बढ़ेगी कामराज ब्रेकफास्ट योजना

  • ,
  • पाकिस्तान में लगाने वाला है ‘स्मार्ट लॉकडाउन’?, पश्चिम एशिया संघर्ष के चलते ईंधन की खपत पर लगाम लगाने की तैयारी

  • ,
  • मौसम अपडेट: महाराष्ट्र से लेकर एमपी तक बदलेगा मौसम, 18 राज्यों में भारी बारिश के साथ तेज हवाओं की चेतावनी