दुनिया

'प्रवासियों को ‘आईसीई’ के आदेशों का पालन नहीं करने का अधिकार', वीडियो शेयर कर ममदानी ने लोगों को दी ये सलाह

ममदानी ने शहर के 30 लाख प्रवासियों की सुरक्षा का संकल्प लेते हुए कहा, ‘‘यदि आप अपने अधिकारों को जानते हैं तो हम सब मिलकर आईसीई का सामना कर सकते हैं।’’

न्यूयॉर्क की सड़कों पर बिल्कुल देसी अंदाज़ में प्रचार के लिए उतर पड़े थे ज़ोहरान ममदानी (फोटो : Getty Images)
न्यूयॉर्क की सड़कों पर बिल्कुल देसी अंदाज़ में प्रचार के लिए उतर पड़े थे ज़ोहरान ममदानी (फोटो : Getty Images) ROB KIM

 न्यूयॉर्क शहर के नव-निर्वाचित मेयर जोहरान ममदानी ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर प्रवासियों से कहा कि उन्हें अमेरिकी आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) के एजेंट से बात करने या उनकी बात मानने से इनकार करने का अधिकार है।

यह वीडियो संघीय एजेंट द्वारा मैनहट्टन में की गई छापेमारी के कुछ ही दिनों बाद साझा किया गया है।

ममदानी ने शहर के 30 लाख प्रवासियों की सुरक्षा का संकल्प लेते हुए कहा, ‘‘यदि आप अपने अधिकारों को जानते हैं तो हम सब मिलकर आईसीई का सामना कर सकते हैं।’’

उन्होंने स्पष्ट किया कि लोग संघीय एजेंट के बात नहीं करने का विकल्प चुन सकते हैं, उनके वीडियो बना सकते हैं और यदि एजेंट के पास न्यायाधीश द्वारा हस्ताक्षरित न्यायिक वारंट नहीं है तो निजी स्थान में प्रवेश के उनके अनुरोध को अस्वीकार कर सकते हैं।

मेयर का यह बयान न्यूयॉर्क के चाइनाटाउन के पास कैनाल स्ट्रीट पर आईसीई द्वारा लोगों को हिरासत में लेने की कोशिश किए जाने एक सप्ताह बाद आया, जहां प्रदर्शनकारियों ने विरोध जताया था।

ममदानी ने कहा, ‘‘आईसीई को आपसे झूठ बोलने की कानूनी अनुमति है लेकिन आपको चुप रहने का अधिकार है।"

उन्होंने आश्वासन दिया कि न्यूयार्क हमेशा प्रवासियों का स्वागत करेगा और उनके अधिकारों की रक्षा करेगा।

पीटीआई के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • विपक्ष के तेवर से डरी बिहार सरकार, छात्रों पर दर्ज सभी केस होंगे वापस, गिरफ्तार प्रदर्शनकारी होंगे रिहा

  • ,
  • जौहर विश्वविद्यालय पर नहीं चलेगी बुलडोजर, आयुक्त ने 38 भवनों के ध्वस्तीकरण आदेश पर अगली सुनवाई तक रोक लगाई

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: बीजेपी द्वारा प्रधान का सम्मान लाखों बच्चों के भविष्य की बर्बादी का जश्न - राहुल गांधी

  • ,
  • बीजेपी सरकार में एक और पेपर लीक, अब गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी का पर्चा आउट, सोशल मीडिया पर वायरल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: सऊदी अरब ने कहा- इराक में ईरान समर्थित मिलिशिया की ओर से दागे ड्रोन मार गिराये और नाइजीरिया फिर दहला