
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ बहस के बाद महाभियोग प्रस्ताव को पास कर दिया है। 197 के मुकाबले 232 वोटों से महाभियोग का प्रस्ताव पास हो गया। 10 रिपब्लिकन सांसदों ने भी महाभियोग के पक्ष में वोट दिया। महाभियोग के लिए सिर्फ 218 मतों की ही जरूरत होती है। अब ट्रंप के खिलाफ सीनेट में 19 जनवरी को यह प्रस्ताव लाया जाएगा।
Published: 14 Jan 2021, 8:33 AM IST
ट्रंप समर्थकों द्वारा कैपिटोल पर किए गए हमले को लेकर उपजे विवाद के बाद राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ यह महाभियोग लाया गया। अमेरिका के इतिहास में डोनाल्ड ट्रंप ऐसे पहले राष्ट्रपति बन गए हैं, जिनके खिलाफ एक ही कार्यकाल में दो बार महाभियोग प्रस्ताव पारित हुआ है।
Published: 14 Jan 2021, 8:33 AM IST
महाभियोग पर बहस के दौरान अमेरिकी सदन की अध्यक्ष नैन्सी पलोसी ने कहा कि हम जानते हैं कि अमेरिका के राष्ट्रपति ने इस विद्रोह, देश के खिलाफ इस सशस्त्र विद्रोह को उकसाया। पलोसी ने आगे कहा कि उन्हें पद से हटना चाहिए। साफ है कि वह देश के लिए खतरा हैं। हाउस के प्रमुख नेता होयर ने कहा कि वह महाभियोग के लिए आर्टिकल को अमेरिकी सीनेट को तुरंत भेजेंगे।
Published: 14 Jan 2021, 8:33 AM IST
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने इससे पहले एक प्रस्ताव पारित कर देश के उपराष्ट्रपति माइक पेंस से अपील की थी कि वह निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पद से हटाने के लिए 25वां संशोधन लागू करें। मंगलवार को इस प्रस्ताव को 205 के मुकाबले 223 वोटों से पारित किया गया था। प्रस्ताव में पेंस से अपील की गई थी कि वह कैबिनेट से 25वां संधोशन लागू करने के लिए कहें। इस संशोधन को पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी की हत्या के मद्देनजर 50 साल से अधिक समय पहले पारित किया गया था। अगर कोई व्यक्ति राष्ट्रपति पद पर सेवा देने उपयुक्त नहीं रह जाता, तो उसकी जगह किसी और की नियुक्त किए जाने का प्रावधान करने के लिए इस संशोधन का इस्तेमाल किया जाता है।
Published: 14 Jan 2021, 8:33 AM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 14 Jan 2021, 8:33 AM IST