दुनिया

इमरान खान बोले- पाकिस्तान को ‘गुलाम’ बनाने वाले लोगों से समझौता करने के बजाए जेल में रहने के लिए तैयार हूं

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के 28वें स्थापना दिवस पर शुक्रवार को जारी संदेश में खान ने कहा कि देश पर तानाशाही थोपी गयी है जो अर्थव्यवस्था, शासन, लोकतंत्र और न्यायपालिका के ‘‘विनाश’’ का आधार बन रही है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

 पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने उन लोगों के साथ कोई भी समझौता करने से इनकार कर दिया जिन्होंने देश को ‘‘गुलाम’’ बना दिया है और उन्होंने कहा कि वह नौ और साल जेल में रहने के लिए तैयार हैं लेकिन इन लोगों के साथ कभी कोई समझौता नहीं करेंगे।

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के 28वें स्थापना दिवस पर शुक्रवार को जारी संदेश में खान ने कहा कि देश पर तानाशाही थोपी गयी है जो अर्थव्यवस्था, शासन, लोकतंत्र और न्यायपालिका के ‘‘विनाश’’ का आधार बन रही है।

जेल में बंद खान ने कहा, ‘‘यह देश के लिए मेरा संदेश है कि मैं वास्तविक आजादी के लिए आवश्यक कोई भी बलिदान दे दूंगा लेकिन अपने देश की आजादी से कभी समझौता नहीं करूंगा।’’

खान ने कहा कि उन्हें ‘‘फर्जी और मनगढ़ंत मामलों’’ के कारण पिछले नौ महीने से जेल में रखा गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर मुझे नौ और साल जेल में रहना पड़ा तो मैं जेल में रहूंगा लेकिन मैं उन लोगों के साथ कभी समझौता नहीं करूंगा जिन्होंने मेरे देश को गुलाम बना लिया है।’’

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री का यह संदेश तब आया है जब ‘पीटीआई’ नेता शहरयार अफरीदी ने दावा किया कि पार्टी बात करेगी लेकिन बिलावल भुट्टो जरदारी के नेतृत्व वाली पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी या सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के हालिया प्रस्तावों के बाद उनके साथ बातचीत नहीं करेगी।

अफरीदी ने कहा, ‘‘हम सेना प्रमुख, आईएसआई के महानिदेशक और सेना के साथ बात करेंगे क्योंकि समय की मांग देश की सुरक्षा को प्राथमिकता देना है।’’

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बिहार: जमुई घटना को लेकर तेजस्वी ने सरकार को घेरा, राज्य में बच्चियां सुरक्षित नहीं, घटना बेहद गंभीर और शर्मनाक

  • ,
  • धरती की जीवन-व्यवस्था पर बढ़ा संकट, 9 में से 7 ‘प्लैनेटरी बाउंड्री’ टूटीं, खतरे में मानव जीवनः रिपोर्ट

  • ,
  • सिनेजीवन: सलमान खान के समर्थन में उतरे मीका सिंह और रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: असम में दिखा हिंसा का ‘बंगाल मॉडल’, हमारे नेताओं पर हमले की स्वतंत्र जांच हो: कांग्रेस

  • ,
  • पुण्यतिथि: जब पहली फिल्म के बाद घर से निकलना हुआ था मुश्किल, दुर्गा खोटे ने रूढ़ियों को तोड़कर ऐसे रचा सिनेमाई इतिहास