दुनिया

खाते में गलत तरीके से जमा 1.2 करोड़ रुपये नहीं लौटाने पर भारतीय को दुबई में जेल, जानें दोषी ने क्या कहा?

दोषी ने अदालत को बताया कि उसे पैसे ट्रांसफर होने की सूचना मिली, लेकिन यह जानकारी नहीं थी कि पैसा कहां से आया। उसने कहा कि उस पैसे से मैने अपने किराए का भुगतान किया।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

दुबई की एक अदालत ने एक भारतीय व्यक्ति को उसके खाते में गलती से जमा हुए 1.2 करोड़ रुपये नहीं लौटाने पर एक महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। द नेशनल की रिपोर्ट के अनुसार दुबई क्रिमिनल कोर्ट ने उस व्यक्ति को इतनी ही राशि का जुर्माना अदा करने और सजा पूरी होने के बाद उसे निर्वासित करने का आदेश दिया। दोषी ने अदालत को बताया कि उसे पैसे ट्रांसफर होने की सूचना मिली, लेकिन यह जानकारी नहीं थी कि पैसा कहां से आया। उसने कहा कि उस पैसे से मैने अपने किराए और खचरें का भुगतान किया।

द नेशनल ने उस व्यक्ति के हवाले से बताया, एक कंपनी ने मुझसे पैसे वापस करने के लिए कहा, लेकिन मैंने इनकार कर दिया, क्योंकि मैं अनिश्चित था कि पैसा उसका है या नहीं। पैसा एक मेडिकल ट्रेडिंग कंपनी द्वारा स्थानांतरित किया गया था।

मेडिकल ट्रेडिंग कंपनी के एक अधिकारी ने अदालत को बताया कि गलती से पैसा कंपनी के खाते के समान दूसरे खाते में जमा हो गया। आरोपी द्वारा पैसा वापस करने से इनकार करने पर कंपनी ने घटना की सूचना अल रफा पुलिस स्टेशन को दी। दुबई पब्लिक प्रॉसिक्यूशन ने उन पर अवैध रूप से धन प्राप्त करने का आरोप लगाया। दोषी ठहराए गए शख्स ने फैसले के खिलाफ अपील की है और अगले महीने सुनवाई होने की उम्मीद है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • जापानः भूकंप के एक हफ्ते बाद भी 8,000 से ज्यादा लोग नहीं लौटे घर, राहत शिविरों में गुजार रहे जिंदगी

  • ,
  • सिनेजीवन: कॉमनवेल्थ गेम्स के विजेताओं को सोनाली बेंद्रे ने दी बधाई और 'मिर्जापुर: द मूवी' का पहला गाना 'दो नंबरी' रिलीज

  • ,
  • बिहार: पटना में छात्रों का फिर से प्रदर्शन, सीएम आवास मार्च के दौरान बैरिकेडिंग तोड़ी, प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: संसद में जवाब देने से डर रहे हैं या संसद का अपमान कर रहे हैं प्रधानमंत्री और गृह मंत्री: खड़गे

  • ,
  • वैष्णो देवी में करोड़ों की हेराफेरी का मामला, कोर्ट ने मांगी विस्तृत जांच रिपोर्ट, सबूत सुरक्षित रखने को कहा