
रूस के बश्कोर्तोस्तान गणराज्य की राजधानी उफा में एक मेडिकल यूनिवर्सिटी में चाकू से हमले की घटना सामने आई है। इस हमले में चार भारतीय छात्रों सहित कई लोग घायल हुए हैं। भारतीय दूतावास ने शनिवार रात (7 फरवरी 2026) को इस घटना की पुष्टि की और बताया कि सभी घायल भारतीय छात्रों को इलाज मुहैया कराया जा रहा है।
Published: undefined
भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर बयान जारी कर बताया कि उफा में हुई इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जानकारी मिलते ही दूतावास सक्रिय हो गया है। दूतावास के अनुसार, वह रूस के स्थानीय प्रशासन के लगातार संपर्क में है। इसके साथ ही कजान स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारी भी उफा के लिए रवाना हो चुके हैं, ताकि मौके पर पहुंचकर घायल छात्रों को हर संभव सहायता दी जा सके।
Published: undefined
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, शनिवार (7 फरवरी 2026) को एक 15 वर्षीय किशोर उफा स्थित स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी के परिसर में घुस गया। आरोपी सीधे यूनिवर्सिटी के छात्रावास (डॉर्मिट्री) में पहुंचा और वहां मौजूद छात्रों पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। हमला इतना अचानक था कि छात्र खुद को संभाल भी नहीं पाए और पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
Published: undefined
रूस के गृह मंत्रालय के अनुसार, आरोपी ने कई छात्रों को चाकू मारा। जब पुलिस मौके पर पहुंची और उसे पकड़ने की कोशिश की, तो उसने दो पुलिसकर्मियों पर भी हमला कर दिया। गिरफ्तारी का विरोध करते हुए आरोपी ने खुद को भी नुकसान पहुंचाया। गृह मंत्रालय की प्रवक्ता मेजर जनरल इरीना वोल्क ने बताया कि आरोपी को काबू में करने के दौरान कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
Published: undefined
रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस हमले में घायल चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, हमले को अंजाम देने वाले किशोर को भी बच्चों के अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है।
Published: undefined
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी का संबंध एक प्रतिबंधित नियो-नाजी संगठन से होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि हमले के दौरान वह राष्ट्रवादी नारे भी लगा रहा था। जांच एजेंसियों ने इस मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और हमले के पीछे की मंशा, नेटवर्क और पृष्ठभूमि की पड़ताल की जा रही है।
Published: undefined
घटना के बाद यूनिवर्सिटी परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। भारतीय दूतावास ने भी स्पष्ट किया है कि वह स्थिति पर लगातार निगरानी रखे हुए है और रूस में रह रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined