दुनिया

महंगाई पर काबू पाने में फेल हुए इमरान, एक लीटर दूध के लिए 140 रुपए चुका रहा पाकिस्तान

महंगाई की मार झेल रहे पाकिस्तान में दूध जैसी रोजमर्रा की चीजों की कीमत पहले से ही बढ़ी हुई थी और अब मुहर्रम के अवसर पर यह कीमतें सातवें आसमान पर पहुंच गईं हैं। देश के सबसे बड़े शहर कराची और सिंध प्रांत में दूध की कीमत एक सौ चालीस रुपए (पाकिस्तानी) प्रति लीटर तक पहुंच गई है।

फोटो: आईएएनएस
फोटो: आईएएनएस 

महंगाई की मार झेल रहे पाकिस्तान में दूध जैसी रोजमर्रा की चीजों की कीमत पहले से ही बढ़ी हुई थी और अब मुहर्रम के अवसर पर यह कीमतें सातवें आसमान पर पहुंच गईं हैं। देश के सबसे बड़े शहर कराची और सिंध प्रांत में दूध की कीमत 140 रुपए (पाकिस्तानी) प्रति लीटर तक पहुंच गई है। पाकिस्तानी अखबार एक्सप्रेस न्यूज की रिपोर्ट में यह जानकारी देते हुए कहा गया है कि 'डेयरी माफिया' मुहर्रम के अवसर पर दूध की बढ़ी मांग के बीच नागरिकों से लूटमार पर उतर आया है और मनमानी कीमत वसूल रहा है।

मोहर्रम की नौ और दस तारीख को लोगों के बीच बांटने के लिए दूध का शरबत, खीर आदि बनाई जाती है। बढ़ी मांग के बीच दूध विक्रेताओं ने दाम बेतहाशा बढ़ा दिए। रिपोर्ट में कहा गया है कि नागरिक प्रशासन और सिंध की हुकूमत को लोगों की परेशानी से कोई सरोकार नहीं है और वे अपनी आंखें बंद किए हुए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि दूध की दुकानें हर समय खुली रखने के बजाए सुबह और शाम के समय चंद घंटे के लिए ही खोली जा रही हैं। ऐसे में दूध का मिलना कोई आसान काम नहीं रह गया है।

दूध की सरकार द्वारा तय कीमत भी कोई कम नहीं है। सरकार ने एक लीटर दूध की कीमत 94 रुपए लीटर तय की हुई है लेकिन यह कभी भी एक सौ दस रुपए लीटर से कम पर नहीं मिलता। अब मुहर्रम में यह एक सौ चालीस रुपए लीटर तक पहुंच गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दूध के थोक विक्रेताओं का कहना है कि उन्होंने दूध के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। मांग अधिक होने से दुकानदार इसका फायदा उठा रहे होंगे, उनकी इसमें कोई गलती नहीं है।

सिंध सरकार ने कहा है कि उसने मामले का संज्ञान लिया है और डेयरी फार्म मालिकों के साथ 13 सितम्बर को एक बैठक बुलाई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 11 Sep 2019, 8:59 AM IST

  • खेल: गौतम गंभीर ने तीन टेस्ट की श्रृंखला की वकालत की और जुबिन भरूचा मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन निदेशक नियुक्त

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी 'छात्रों की गूंज' के लिए पुणे पहुंचे, थोड़ी देर में लड़कियों के मुद्दे पर करेंगे बात

  • ,
  • युद्ध के बीच ईरान ने बढ़ाई हथियार बनाने की रफ्तार, उत्पादन दोगुना करने का दावा, बढ़ेगी ट्रंप की टेंशन

  • ,
  • सिनेजीवन: 'हमारी अधूरी कहानी' शूट करते वक्त टूटे हुए थे इमरान और भाभी करीना कपूर के सपोर्ट में आई सबा पटौदी

  • ,
  • क्या गाज़ा नरसंहार में है भारत की भागीदारी? इजरायल के न खत्म होने वाले युद्धों के लिए भेजे जा रहे भारतीय हथियार