
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शांति प्रस्ताव पर ईरान की तीखी प्रतिक्रिया ने दोनों देशों के रिश्तों में नई तल्खी पैदा कर दी है। तेहरान ने साफ शब्दों में कहा है कि अमेरिका का प्रस्ताव किसी समझौते से ज्यादा “ट्रंप के लालच के आगे ईरान के आत्मसमर्पण” जैसा था। वहीं, ट्रंप ने भी ईरान के जवाब को “पूरी तरह अस्वीकार्य” करार देते हुए नाराजगी जताई है।
Published: undefined
ईरान के सरकारी मीडिया संस्थान IRIB ने बयान जारी कर अमेरिकी योजना पर कड़ा हमला बोला। बयान में कहा गया कि तेहरान की प्रतिक्रिया “ईरानी राष्ट्र के मौलिक अधिकारों” की रक्षा के लिए दी गई है। ईरान का मानना है कि ट्रंप का शांति प्रस्ताव पूरी तरह एकतरफा था और इससे उसकी संप्रभुता को नुकसान पहुंचता।
IRIB ने यह भी कहा कि ईरान किसी भी कीमत पर अमेरिका को खुश करने के लिए प्रस्ताव तैयार नहीं करता। बयान में साफ कहा गया, “अगर ट्रंप हमारे जवाब से खुश नहीं हैं, तो यह अच्छा है।” ईरान की ओर से यह संदेश ऐसे समय आया है जब दोनों देशों के बीच कूटनीतिक तनाव लगातार गहराता जा रहा है।
Published: undefined
IRIB के मुताबिक, तेहरान ने अपने नए प्रस्ताव में अमेरिका के सामने कई अहम मांगें रखी हैं। इनमें युद्ध के दौरान हुए नुकसान की भरपाई, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिकी नाकाबंदी खत्म करना और ईरानी तेल निर्यात की अनुमति देना शामिल है। इसके अलावा लेबनान में सीजफायर, समझौते के तुरंत बाद युद्ध खत्म करने और सभी अमेरिकी प्रतिबंध हटाने की मांग भी की गई है।
ईरान ने यह भी कहा है कि उसकी विदेशों में फ्रीज की गई संपत्तियों को अनफ्रीज किया जाए और ईरानी तेल बिक्री पर लगे प्रतिबंध हटाए जाएं। प्रस्ताव में होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान के नियंत्रण की बात भी शामिल है। साथ ही इस पूरे समझौते को अंतिम रूप देने के लिए युद्ध के बाद 30 दिनों की वार्ता का प्रस्ताव रखा गया है।
Published: undefined
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर ईरान के जवाब को खारिज करते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी। ट्रंप ने कहा कि ईरान की प्रतिक्रिया उनकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी और यह अमेरिका के लिए “पूरी तरह अस्वीकार्य” है।
ट्रंप ने आरोप लगाया कि ईरान पिछले 47 वर्षों से अमेरिका और दुनिया के साथ “देरी करने का खेल” खेल रहा है। उन्होंने लिखा, “उन्होंने हमारे महान देश का मजाक उड़ाया है, लेकिन अब वे और नहीं हंस पाएंगे।” ट्रंप के इस बयान के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।
Published: undefined