
मध्य-पूर्व में जारी ईरान-इजरायल-अमेरिक संघर्ष के बीच बीती रात से शुक्रवार सुबह तक हालात और गंभीर हो गए। अलग-अलग मोर्चों पर हमले, कड़े बयान और खाड़ी देशों में बढ़ती सैन्य गतिविधियों ने पूरे क्षेत्र में तनाव बढ़ा दिया है।
बीती रात से सुबह तक कई अहम घटनाएं सामने आईं, जिनसे संकेत मिल रहा है कि युद्ध का दायरा धीरे-धीरे और व्यापक हो सकता है।
Published: undefined
रिपोर्टों के मुताबिक शुक्रवार तड़के इजरायल ने ईरान के कई ठिकानों पर हवाई हमले किए। एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार, तेहरान और पश्चिमी शहर केर्मानशाह के आसपास सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया।
Published: undefined
ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाने का दावा किया है। एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, कुवैत, कतर, सऊदी अरब और बहरीन में अमेरिकी बेस के आसपास ड्रोन और मिसाइल हमलों की खबरें सामने आई हैं। हालांकि इन हमलों के नुकसान को लेकर आधिकारिक पुष्टि सीमित है।
Published: undefined
ईरान के वरिष्ठ नेता अली लारीजानी ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका जमीनी सैन्य कार्रवाई करता है तो उसे भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
अल जजीरा के अनुसार, लारीजानी ने कहा कि ईरानी सेना संभावित हमले की स्थिति में अमेरिकी सैनिकों को निशाना बनाने के लिए तैयार है।
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका और इजरायल को कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि अगर अमेरिका ईरान पर जमीनी हमला करता है तो उसे भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। गुरुवार को तेहरान से NBC News को दिए एक विशेष इंटरव्यू में अराघची ने साफ कहा कि ईरान किसी संभावित अमेरिकी जमीनी हमले से डरता नहीं है।
उन्होंने कहा, “नहीं, हम उनका इंतजार कर रहे हैं। हमें भरोसा है कि हम उनका सामना कर सकते हैं और ऐसा कदम उनके लिए बड़ी तबाही साबित होगा।”
Published: undefined
रातभर समुद्री क्षेत्र में भी तनाव बढ़ा रहा। एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने दावा किया है कि उसने ईरान से जुड़े एक महत्वपूर्ण ड्रोन-संचालन जहाज को नष्ट कर दिया। इसे ईरान की नौसैनिक रणनीति का अहम हिस्सा माना जाता था।
Published: undefined
इस बीच अमेरिका के भीतर भी युद्ध को लेकर राजनीतिक मतभेद सामने आए हैं। एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार, अमेरिकी संसद में एक प्रस्ताव लाया गया था, जिसमें ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को सीमित करने की मांग की गई थी, लेकिन यह प्रस्ताव पारित नहीं हो सका।
Published: undefined
लगातार हमलों के बीच ईरान, लेबनान और इजरायल में बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं। एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक, विभिन्न हमलों में अब तक सैकड़ों लोगों की मौत और हजारों के घायल होने की खबरें सामने आई हैं, जबकि कई शहरों में नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है।
कुल मिलाकर, बीती रात से सुबह तक की घटनाओं से संकेत मिल रहे हैं कि यह संघर्ष सिर्फ ईरान और इजरायल तक सीमित नहीं रहा। खाड़ी देशों, समुद्री मार्गों और अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमलों से पूरे मध्य-पूर्व में अस्थिरता बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined