दुनिया

Israel Iran Conflict: इज़राइल में एयरस्पेस बंद, तेल अवीव जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI139 वापस लौट रही

दिल्ली से तेल अवीव के लिए ऑपरेट करने वाली AI139, इज़राइल में एयरस्पेस बंद होने और पैसेंजर्स और क्रू की सेफ्टी के लिए भारत लौट रही है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

ईरान पर अमेरिका और इजरायल ने मिलकर कई ठिकानों पर हमला किया है। ईरान के खिलाफ मौजूदा इजरायली हमलों में अमेरिका भी शामिल है। ट्रंप ने खुद सामने आकर इस बात की जानकारी दी है। ट्रंप ने कहा है कि इस बार का हमला पिछली बार से ज्यादा बड़ा हमला है।

उधर, हमले के तुरंत बाद इजरायल और ईरान ने अपना हवाई क्षेत्र पूरी तरह से बंद कर दिया है और उड़ानों के लिए चेतावनी जारी कर दी गई है। भारत से इजरायल जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को वापस लौटना पड़ा है।

Published: undefined

एयर इंडिया के स्पोक्सपर्सन का कहना है, "28 फरवरी को दिल्ली से तेल अवीव के लिए ऑपरेट करने वाली AI139, इज़राइल में एयरस्पेस बंद होने और पैसेंजर्स और क्रू की सेफ्टी के लिए भारत लौट रही है।

एयर इंडिया को इस अचानक आई स्थिति की वजह से पैसेंजर्स को हुई परेशानी के लिए अफ़सोस है और वह सेफ्टी के सबसे ऊंचे स्टैंडर्ड्स बनाए रखने के लिए कमिटेड है। हम अपनी फ़्लाइट ऑपरेशन्स के लिए सेफ्टी और सिक्योरिटी माहौल का असेसमेंट करते रहेंगे और ज़रूरत के हिसाब से ऑपरेशन्स को प्रोएक्टिवली एडजस्ट करेंगे।

Published: undefined

आपको बता दें, ईरान पर हुए हमले की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी पुष्टि कर दी है। ट्रंप ने कहा कि जो वादा किया था उसे अमेरिका ने पूरा किया है। ट्रंप ने एक बार फिर साफ किया है कि ईरान कभी भी परमाणु शक्ति नहीं बन सकता है। बता दें ट्रंप ने पिछले दिनों ही ईरान को हमले की धमकी दी थी।

ट्रंप ने कहा कि इस ऑपरेशन का मकसद अमेरिकी लोगों की सुरक्षा करना है और ईरानी सरकार से आने वाले खतरों को खत्म करना है। ट्रंप ने चेतावनी भी दी है कि ईरान की नौसेना को तबाह कर देंगे, अगर सरेंडर नहीं किया गया। सीधे तौर पर ट्रंप ने कहा कि या तो सरेंडर कर दो या फिर मौत का सामना करो।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined