
मिडिल ईस्ट की जंग अब एक नए और खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है, जहां इसकी भौगोलिक सीमाएं तेजी से टूटती दिख रही हैं। इजरायल ने दावा किया है कि उसने पहली बार कैस्पियन सागर में हमला कर रूस और ईरान के बीच चल रही एक अहम हथियार सप्लाई लाइन को निशाना बनाया है। इस कार्रवाई को सिर्फ सैन्य ऑपरेशन नहीं, बल्कि एक बड़ा रणनीतिक संदेश माना जा रहा है कि जंग अब पारंपरिक सीमाओं से बाहर निकल चुकी है।
Published: undefined
कैस्पियन सागर, जिसे दुनिया का सबसे बड़ा इनलैंड वाटर बॉडी माना जाता है, लंबे समय से रूस और ईरान के बीच एक सुरक्षित कॉरिडोर के रूप में इस्तेमाल होता रहा है। यह इलाका अमेरिकी नौसेना की पहुंच से बाहर माना जाता था, जिससे दोनों देशों को बिना बड़े खतरे के हथियारों और जरूरी सामान की सप्लाई करने की सुविधा मिलती थी। दावा है कि इसी मार्ग के जरिए ड्रोन, आर्टिलरी शेल्स और लाखों राउंड गोला-बारूद भेजे जा रहे थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस रास्ते से 3 लाख से अधिक आर्टिलरी शेल्स और करीब 10 लाख राउंड ट्रांसफर किए गए।
Published: undefined
इस सप्लाई चेन में ईरान के "शाहेद ड्रोन" सबसे अहम कड़ी बन चुके थे। रूस इन ड्रोन का इस्तेमाल यूक्रेन के शहरों पर हमलों में कर रहा है, जबकि ईरान इन्हें खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों और इंफ्रास्ट्रक्चर पर निशाना बनाने में इस्तेमाल करता रहा है। इसी नेटवर्क को तोड़ने के लिए इजरायल ने ईरान के कैस्पियन तट पर स्थित बंदरगाह बंदर अंजली पर हमला किया। इस स्ट्राइक में वॉरशिप, नेवल कमांड सेंटर, शिपयार्ड और रिपेयर फैसिलिटीज समेत कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। विजुअल सबूतों में जहाजों के तबाह होने और भारी नुकसान के संकेत मिले हैं।
Published: undefined
इस घटनाक्रम ने रूस और ईरान के बढ़ते सैन्य गठजोड़ को भी उजागर कर दिया है। जंग के दौरान रूस ने ईरान को सैटेलाइट इंटेलिजेंस और एडवांस ड्रोन टेक्नोलॉजी दी, जिससे हमलों की सटीकता बढ़ी। विशेषज्ञों का मानना है कि इस हमले का मकसद केवल सप्लाई रोकना नहीं, बल्कि ईरान की समुद्री सुरक्षा की कमजोरियों को सामने लाना भी था। इसका असर सिर्फ सैन्य क्षेत्र तक सीमित नहीं रह सकता, क्योंकि यही रूट गेहूं और अन्य जरूरी सामान के व्यापार से भी जुड़ा था, जिससे फूड सिक्योरिटी पर भी असर पड़ने की आशंका है।
Published: undefined
रूस ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे सिविलियन ट्रेड हब पर हमला बताया है और चेतावनी दी है कि इससे जंग और फैल सकती है। हालांकि विशेषज्ञ मानते हैं कि यह असर स्थायी नहीं होगा, क्योंकि रूस और ईरान वैकल्पिक रास्ते तलाश सकते हैं। फिर भी यह साफ हो गया है कि इजरायल अब दूर और अप्रत्याशित इलाकों में भी हमला करने की क्षमता दिखा चुका है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह सिर्फ एक चेतावनी थी या आने वाले समय में ऐसे और हमले देखने को मिलेंगे।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined