
इजरायल और हमास के बीच भीषण जंग जारी है। इस बीच इजरायल इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के लिए बुरी खबर है। नेतन्याहू के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा सोमवार को यरुशलम में फिर से शुरू हो गया।
सुनवाई के दौरान, यरुशलम जिला न्यायालय ने तथाकथित "केस 4,000" पर एक पुलिस अन्वेषक की पूछताछ सुनी, जिसमें नेतन्याहू ने कथित तौर पर उसके स्वामित्व वाले एक समाचार वेबसाइट से अनुकूल कवरेज के बदले में इजरायल की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी बेजेक के लिए विनियामक लाभों को बढ़ा दिया था।
Published: undefined
मुकदमा 2020 की शुरुआत से चल रहा है। मामले में आखिरी सुनवाई 20 सितंबर को हुई थी, जिसके बाद अदालत यहूदी छुट्टियों के लिए अवकाश पर चली गई। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इसके बाद मौजूदा इजरायल-हमास संघर्ष के कारण अदालत की बैठक नहीं हुई।
इजरायल के प्रधानमंत्री रहे नेतन्याहू पर तीन अलग-अलग मामलों में रिश्वत लेने, धोखाधड़ी और विश्वास तोड़ने का मुकदमा चल रहा है, लेकिन उन्होंने किसी भी गलत काम से इनकार किया है।
Published: undefined
उधर, हमास और इजरायल के बीच जारी है। इजरायली सेना ने गाजा में बमबारी तेज कर दी है। ऐसे में गाजा में हालात और भयावह हो गए हैं। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजरायल ने रविवार और सोमवार को गाजा पट्टी पर सबसे भीषण बमबारी की है। बमबारी में कम 349 फिलिस्तीनी मारे गए और 750 से अधिक घायल हो गए। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 7 अक्टूबर से गाजा पट्टी पर इजरायली हमले के परिणामस्वरूप फिलिस्तीनी मरने वालों की संख्या बढ़कर 15,899 हो गई है। वहीं घायलों की संख्या बढ़कर 42 हजार से अधिक हो गई है। पीड़ितों में 70 प्रतिशत बच्चे और औरतें हैं।
Published: undefined
संयुक्त राष्ट्र के मानवीय समन्वयक लिन हेस्टिंग्स ने बताया कि इजरायली सेना की जमीनी कार्रवाई अब दक्षिणी गाजा पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि इस इलाके में स्थितियां और बिगड़ने वाली हैं।
राफा गाजा में एकमात्र स्थान था जहां सोमवार को सीमित सहायता - आटा और पानी - वितरित किया गया, जबकि पास के खान यूनिस में लड़ाई की तीव्रता के कारण अनाजों का वितरण लगभग बंद हो गया है।
राफा के लिए खान यूनिस से भाग रहे हजारों फिलिस्तीनियों के पास रहने के लिए कोई जगह नहीं है और वे सड़कों और अन्य बाहरी इलाकों में डेरा डाले हुए हैं, जहां वे तंबू और अस्थायी आश्रय बनाते हैं।
गाजा में सभी दूरसंचार सेवाएं सोमवार शाम को बंद कर दी गईं और सहायता संगठनों को डर है कि संचार की कमी से "जीवन रक्षक सहायता" के प्रावधान में और बाधा आएगी।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined