दुनिया

Israel-Hamas War: इजरायली बमबारी से गाजा में कोहराम! हमले में मारे गए 23 फिलिस्तीनी

जेट विमानों ने अल-जवैदा शहर में विस्थापित लोगों के एक घर पर बमबारी की, जिसमें 10 लोगों की जान चली गई। इसके अलावा, इजराइली विमानों ने गाजा शहर के दक्षिण में अल-जायतौन में हमला किया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

इजरायल और हमास के बीच जांग जारी है। जंग में हर रोज दर्जनों फिलिस्तीनी मारे जा रहा है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, गाजा पट्टी के अल-अलग हिस्सों में इजरायली छापे और हमले में कम से कम 23 फिलिस्तीनी मारे गए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार रात से गुरुवार सुबह तक गाजा पट्टी में इजरायली हमले जारी रहे। खबरों के अनुसार, इजरायली विमानों ने उत्तरी गाजा में जबालिया शरणार्थी शिविर के पश्चिम में एक घर को निशाना बनाया, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।

जेट विमानों ने अल-जवैदा शहर में विस्थापित लोगों के एक घर पर बमबारी की, जिसमें 10 लोगों की जान चली गई। इसके अलावा, इजराइली विमानों ने गाजा शहर के दक्षिण में अल-जायतौन में हमला किया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इजरायली सेना ने मध्य गाजा में नुसीरात शरणार्थी शिविर के पूर्वी इलाके में बमबारी की, जिससे काफी नुकसान हुआ। इस बीच, दक्षिणी गाजा शहर रफा में, इजरायली हवाई हमले और बमबारी की वजह से 5 फिलिस्तीनी मारे गए और 7 अन्य घायल हो गए।

फिलिस्तीनी सुरक्षा सूत्रों ने सिन्हुआ को बताया कि इजरायली सेना मिस्र की सीमा के पास रफा में पश्चिम की ओर बढ़ रही है। इससे पहले फिलिस्तीन शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) ने सुरक्षा को लेकर रफा में खाद्य वितरण कार्यक्रम को निलंबित कर दिया था जिससे लोगों के लिए एक नया संकट पैदा हो गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए